Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
मनोरंजन

कोरोनावायरस के चलते टीवी सीरीयल और फिल्मों की शूटिंग को भी कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है

भारत में भी कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ कोरोनावायरस से होने वाली मौत के आंकड़ें में भी इजाफा हो रहा है। इससे मनोरंजन जगत भी काफी प्रभावित हुआ। पहले कई शहरों में सिनेमाघरों के बंद होने से फिल्म जगत को नुकसान हो रहा है और अब खबर आ रही है जल्द ही टीवी सीरीयल्स की शूटिंग पर भी रोक लगाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि जब तक कि कोरोना वायरस का डर खत्म नहीं हो जाता है, तब तक शूटिंग पर रोक लगाई जा सकती है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लॉइज (FWICE) ने अपने सदस्यों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। अध्यक्ष बीएन तिवारी का कहना है, ‘सरकार ने सिनेमाघर, स्कूल और लोगों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है, ऐसे में हमारे मेंबर्स का ध्यान रखा जाना चाहिए, जो भीड़ के बीच सेट पर शूटिंग करते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम प्रोड्यूर्स से मुलाकात करने जा रहे हैं कि कोरोनावायर का डर खत्म होने तक शूटिंग रोक दी जाए।’ फेडरेशन इसके लिए प्रोड्यूसर बॉडी से बातचीत भी कर रहा है और बहुत जल्द इसपर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले खबरें आई थीं कि भूल भुलैया का शूटिंग शेड्यूल 10 अप्रैल 2020 तक था। हालांकि, कोरोनवायरस के बढ़ते डर के वजह से टीम ने मुंबई वापस आने का फैसला किया है। फिलहाल शूटिंग रद्द कर दी गई है और कलाकारों और फिल्म क्रू को सुरक्षित मुंबई पहुंचाने के लिए टिकट बुक किए जा रहे हैं।’

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर काफी असर पड़ रहा है और आगे रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई पर भी असर देखने को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!