Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

कोरोना वायरस के कहर ने क्रिकेट को भी किया बोल्ड

कोरोना वायरस ने क्रिकेट को बोल्ड कर दिया है और इसकी चपेट में आने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) इससे बचने के उपाय खोज रहा है। आइपीएल गवर्निंग काउंसिल की शनिवार को मुंबई में बैठक होगी और उसमें क्रिकेट की सबसे महंगी लीग का नया कार्यक्रम तय किया जाएगा। पहले यह लीग 29 मार्च से 24 मई तक होनी थी लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर कोरोना का डर कम होता है और केंद्र सरकार विदेशी खिलाड़ियों के वीजा पर निलंबन को 15 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ाती है तो इस लीग को 16 अप्रैल से शुरू किया जा सकता है। हमारी पहली कोशिश होगी कि इसे 24 मई तक ही खत्म किया जाए। हमारे पूर्व कार्यक्रम के हिसाब हमें 57 दिन में 60 मैच खेलने थे। इसमें सिर्फ छह रविवार को ही दो-दो मुकाबले होने थे। अगर हम 16 अप्रैल से लीग शुरू कर पाते हैं तो हमारे पास 38 दिन होंगे जिसमें हम आसानी से 60 मैच करा लेंगे। अगर एक-दो दिन कार्यक्रम को आगे भी बढ़ाना पढ़ा तो वह भी कर लिया जाएगा।

अन्य मैदानों का विकल्प भी खुला : इस बार के आइपीएल मैच मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मोहाली, गुवाहाटी, हैदराबाद और जयपुर में होने थे लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई है। इसके बाद बीसीसीआइ अन्य विकल्पों की तलशा में भी है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और पूर्व आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि अगर कोई राज्य आइपीएल के मैच आयोजित कराने से मना करता है तो वह कुछ मैचों को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित करवा सकते हैं। कुछ अन्य विकल्प राजकोट, इंदौर, रायपुर, विशाखापत्तनम हो सकते हैं।

पुणे को इसमें शामिल नहीं रखा जा सकता है, क्योंकि पहले ही इस शहर में 10 कोरोना के केस मिल चुके हैं। बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि आइपीएल का प्रारूप ऐसा है कि हर टीम को दूसरी टीम से दो बार खेलना होता है। ऐसे में हमें एक दिन में दो मुकाबले कराने होंगे। वहीं फ्रेंचाइजी मालिकों को उम्मीद है कि अगर 16 अप्रैल से आइपीएल होता है तो राज्य सरकारें इसे अपनी मंजूरी दे सकती हैं क्योंकि तब तक स्थिति बदल सकती है।

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि आइपीएल कराने में राज्य सरकार का सहयोग अहम होता है क्योंकि वह हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं एक अन्य मामला भी सुलझाने की जरूरत है, क्योंकि बीसीसीआइ ने मैच कराने की फीस फ्रेंचाइजियों पर बढ़ा दी है। 30 लाख की जगह 50 लाख की गई फीस का फ्रेंचाइजी विरोध कर रही हैं। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजियों को स्पांसरशिप से रकम नहीं मिल पाती है, तो वह इसमें मोलभाव करेंगे। अगर टूर्नामेंट बंद दरवाजे में होता है तो फिर फ्रेंचाइजी गेट मनी के साथ ही स्पांसरशिप रकम भी काफी संख्या में गंवा देंगी।

जल्द से जल्द स्वदेश लौट जाएगी द. अफ्रीकी टीम : भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शुक्रवार को ही लखनऊ पहुंचीं थीं और उसी के बाद सीरीज स्थगित करने की घोषणा हो गई। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लखनऊ से अपने-अपने गंतव्य चले जाएंगे जबकि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और यहां से स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज है जो रद की गई है।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज स्थगित कोलंबो : इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज को स्थगित कर दिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहला टेस्ट 19 मार्च से गॉल में जबकि दूसरा टेस्ट 27 मार्च से कोलंबो में खेला जाना था। ईसीबी ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के फैलने के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से चर्चा करने के बाद यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। हमनें अपने खिलाड़ियों को वतन वापसी का आदेश दिया है। इस समय पर हमारे खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ मानसिक और शारीरिक तौर पर टूटे हुए हैं। हम अपने खिलाड़ियों जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलाना चाहते हैं। इस समय क्रिकेट को जारी रखना एक गलत फैसला होगा।

2008 में इंग्लैंड की टीम सात वनडे और दो टेस्ट खेलने के लिए भारत पहुंची थी। कटक में खेले गए पांचवें वनडे के दिन मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ, जिसके बाद बाकी दो वनडे रद किए गए। इसके बाद इंग्लैंड ने कुछ दिन बाद आकर दो टेस्ट की सीरीज खेली थी।

2014-15 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर पांच वनडे, एक टी-20 और तीन टेस्ट खेलने पहुंची। वनडे सीरीज का तीसरा मैच साइक्लोन के कारण रद हो गया। वेतन नहीं बढ़ने से अपने क्रिकेट बोर्ड से नाराज वेस्टइंडीज टीम के कप्तान ड्वेन ब्रावो टॉस करने ही नहीं आए। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि फिलहाल आइपीएल स्थगित है। हर किसी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। देखते हैं आगे क्या होता है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। किसी के पास भी विकल्प नहीं है।

आइपीएल में खेलने का निर्णय खिलाड़ियों का होगा। न्यूजीलैंड के क्रिकेटर इसमें खेलने और नहीं खेलने के लिए स्वतंत्र हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट

पूर्व आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि बीसीसीआइ सचिव जय शाह से मेरी बात हुई और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भी चर्चा की गई जिसके बाद हमने खाली मैदान में मैच कराने की जगह उसे स्थगित करने का फैसला किया। इस मैच के बदले लखनऊ और कोलकाता में बाद में मैच आयोजित किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका टीम फिर भारत आएगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *