Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना के मामले लगातार 30 से 40 हजार के बीच; केरल में सबसे ज्यादा मरीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर, 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। देश में कोरोना के 43 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 43,263 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 338 कोरोना मरीज की जान गई तो 40,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जबकि इससे एक दिन पहले मंगलवार को 37,875 केस आए थे। इस दौरान 369 लोगों की मौत हुई थी।

केरल में कई दिनों तक रोजाना 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के मामले लगातार 30 से 40 हजार के बीच बने हुए हैं। वहीं बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के बीच केरल में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 30,196 हो गई है। राज्‍य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 27,579 है। तो वहीं, मरने वालों की संख्या 181 है। प्रदेश में पाजिटिविटी रेट 17.63 फीसद है। सक्रिय मामले 2,39,480 तक पहुंच गए है।

महाराष्ट्र में भी तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने संकेत दिए कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए पाबंदियों का ऐलान कर सकता है।

देश में कोरोना की स्थिति

कुल मामले- 3,31,39,981

सक्रिय मामले- 3,93,614

कुल ठीक हुए- 3,23,04,618

कुल मौतें- 4,41,749

ठीक होने की दर- 97.48 फीसद

सक्रिय दर- 1.19 फीसद

मृत्यु दर-1.33 फीसद

देश में 71 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण

देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 71 करोड़ से अधिक(71,65,97,428) टीके की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की शाम तक 86 लाख से अधिक लोगों को डोज लगाई जा चुकी हैं।

24 घंटे में टीकाकरण- 71,65,97,428

कुल टीकाकरण- 86,51,701

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.