Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

महंगी हुई चारधाम यात्रा, बसों का किराया 18 फीसद बढ़ा

ऋषिकेश : डीजल, टायर व कलपुर्जों सहित टैक्स में हुई वृद्धि का असर इस वर्ष चारधाम यात्रा पर भी दिखेगा। बीते चार दशक से चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष विभिन्न धामों के किराये में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। हालांकि, राज्य सड़क प्राधिकरण की ओर से इस तरह की कोई किराया वृद्धि नहीं की गई है।

उत्तराखंड की नौ प्रमुख परिवहन कंपनियों की साझा संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति पिछले 40 वर्षों से चारधाम यात्रा का संचालन कर रही है। वर्ष 2013 की आपदा में परिवहन व्यवसायियों को भारी नुकसान हुआ और यात्रा भी ठप रही।

संयुक्त रोटेशन ने नुकसान सहते हुए भी तीन वर्षों तक किराये में कोई वृद्धि नहीं की। बीते वर्ष रोटेशन ने किराया बढ़ाया था और इस वर्ष भी किराये में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।

रोटेशन कार्यालय में आयोजित संचालकों की बैठक में अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि परिवहन व्यवसाय से जुड़ी हर सेवा की कीमतें बढ़ी हैं। इससे परिवहन व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बैठक में वर्ष 2017 की तुलना में इस वर्ष किराये में 18 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। पंद्रह मार्च के बाद यात्रा में जाने वाली बसों में लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

200 से 300 रुपये का अतिरिक्त बोझ 

इस वर्ष सभी धामों की यात्रा के लिए प्रति यात्री 200 से 300 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करेगा। रोटेशन ने सेम मुखेम के लिए 12000 रुपये, औली के लिए 3000 रुपये, त्रियुगीनारायण के लिए 3000 रुपये और वाया सहस्रधारा 2000 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित किया है।

संयुक्त रोटेशन का किराया (वर्ष 2018)

धाम—(सामान्य 41 सीट)—(सामान्य 20 सीट)—(पुशबैक 18 सीट)

एक धाम—1330—————-1600——————–2220

दो धाम—–1810—————-2170——————-3030

तीन धाम—2560—————-3070——————4280

चार धाम—-3170—————3800——————5300

गंगोत्री-बदरी-2360—————2830—————–3950

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!