Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

अब उत्तराखंड को मिलेगी 630 मेगावाट बिजली

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल रंग लाती दिख रही है। केंद्रीय जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में अपर यमुना रिव्यू कमेटी की सातवीं बैठक में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी मिली है। अब 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना की कुल उत्पादित यानी 300 मेगावाट बिजली पर राज्य का ही अधिकार होगा। वहीं 660 मेगावाट की किशाऊ परियोजना में 50 फीसद यानी 330 मेगावाट बिजली राज्य के हिस्से आएगी। इससे भविष्य में उत्तराखंड को उक्त दोनों अहम परियोजनाओं से कुल 630 मेगावाट बिजली मिलेगी।

नई दिल्ली में हुई बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लखवाड़ व किशाऊ बहुद्देश्यीय जलविद्युत परियोजनाओं पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा। बैठक में मौजूद रहे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि लखवाड़ परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जा चुका है। परियोजना में ऊर्जा उत्पादन का पूरा खर्च उत्तराखंड उठाएगा। इस पर सभी राज्यों की सहमति मिल चुकी है।

बैठक में यह तय हुआ कि परियोजना के जल का वितरण वर्ष 1994 के समझौते के आधार पर किया जाएगा। सभी संबंधित राज्य इस समझौते पर अपनी सहमति शीघ्र जारी करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किशाऊ परियोजना के संबंध में बिजली और पानी का बंटवारा लखवाड़ के अनुसार करने की मांग की।

बैठक में लखवाड़ परियोजना को लेकर राजस्थान की ओर से आ रही रुकावट को दूर किया गया। यह तय हुआ कि लखवाड़ परियोजना के लिए वित्तीय सहायता को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी जल्द मंजूरी देगी। इसके बाद परियोजना पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। मुख्य सचिव ने बताया किशाऊ परियोजना की 50 फीसद बिजली उत्तराखंड और 50 फीसद हिमाचल को मिलेगी।

साथ ही यमुना घाटी पर स्थित तीनों परियोजनाओं किशाऊ, लखवाड़ व रेणुका परियोजना से जल बंटवारे के लिए 1994 में हुए समझौते में सहभागी राज्यों की सहमति लंबे समय से बन नहीं पा रही थी। बैठक में सभी राज्यों ने जल्द समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!