Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्ड

घर घर में खिलाड़ी तैयार करना है मकसद – रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

रानीखेत/सोमेश्वर। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि वह इतनी खेल सुविधाएं जुटाना चाहती हैं जिससे प्रदेश में घर-घर में खिलाड़ी तैयार हो सके।

सुबह सबसे पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिलोर महादेव की भूमि पर राजकीय इंटर कॉलेज में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के लिए स्थानीय लोगों और युवाओं को शुभकामनाएं दी और उनसे संवाद किया। इस मौके पर मौजूद स्कूली बच्चों और अभिभावको से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह मिनी स्टेडियम बनने के बाद सिलोर महादेव की भूमि पर घर-घर से खिलाड़ी निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की सारी तैयारी पहले ही कर दी है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पहले पर्वतीय क्षेत्रों में आम लोगों की तरफ से जिस तरह सड़क, स्कूल और अस्पताल बनाने की मांग की जाती थी अब उसी तरह युवा जगह-जगह स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे हैं। खेलों की प्रति ऐसी जागरूकता निश्चित रूप से देवभूमि को खेल भूमि बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवसर पर रानीखेत कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीप भगत, जिला मंत्री कन्नू शाह, कुमाऊं संयोजक विमला रावत, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अल्मोड़ा के विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के विकास खण्ड ताड़ीखेत में द्वारसों से काकडीघाट मोटर मार्ग (अल्मियाकाण्डे से देहोली प्रभाग) में सड़क के डामरीकरण और मेन्टेनन्स कार्य शुभारम्भ किया, करीब 18.025 किमी लंबी इस सडक पर इस काम में 403.19 लाख की लागत आएगी। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काकड़ीघाट से शीतलाखेत मोटर मार्ग (सुनियाकोट मटीला प्रभाग) में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य का भी शुभारम्भ किया। 15.410 कि.मी. लंबी सडक की स्वीकृत लागत 321.81 लाख है।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से क्षेत्र में निश्चित रूप से सुविधाएं बढ़ेगी। सड़क अच्छी होगी तो इससे रोजगार और आर्थिकी में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भुपाल सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री बालम सिंह करायत, बिशन सिंह कनवाल, जानकी ढौंढियाल, प्रीति गोस्वामी, हेमन्त आर्य, रमेश काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!