Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर>>देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश>>शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक>>क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे सीरीज>>प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज>>खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए : मुख्य सचिव>>भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने>>ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत>>राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश>>एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना : डाॅ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान>>युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प>>एटीएम से एसी का आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार>>एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : डाॅ. धन सिंह रावत>>मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की>>सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या>>“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आर्थिक गतिविधियाँदेश

1 जनवरी से बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी, जानिए क्या है वजह ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 दिसम्बर 2023, रविवार, नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से यूपीआई पेंमेंट का चलन काफी बढ़ गया है, यूपीआई पेमेंट के आने से रोजमर्रा के सामान खरीदने और बिल पेमेंट करने में काफी आसानी हो गई है। लेकिन अब भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने यूपीआई आईडी तो बनाई है लेकिन कभी यूपीआई पेमेंट नहीं किया। अब 1 जनवरी से नए नियम लागू होने वाले हैं। नए नियमों के तहत जिन लोगों ने पिछले एक साल से कोई भी यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं किया, एनपीसीआई ऐसी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर देगा।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के बाद अब थर्ड-पार्टी ऐप्स उन यूपीआई आईडी को इनएक्टिव कर देंगे जिनमें पिछले 1 साल से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है। आपकी यूपीआई आईडी इनएक्टिव या कह लीजिए ब्लॉक करने से पहले आपको रजिस्टर ईमेल आईडी या फिर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए आपको सूचित किया जाएगा। मैसेज के जरिए बताया जा रहा है कि आखिर किस तारीख से आपकी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस मैसेज को भेजने के पीछे का मकसद उन लोगों को अपडेट करना है जिन्होंने यूपीआई आईडी तो क्रिएट कर ली लेकिन पिछले एक साल से कोई भी लेनदेन नहीं किया है। अगर आपको भी मैसेज या फिर ईमेल के जरिए ऐसा कोई मैसेज आया है कि आपकी यूपीआई आईडी बंद होने वाली है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप लोगों को बस एक छोटा सा काम करना होगा, आप अगर बस यूपीआई पेमेंट भी कर लेंगे तो आपकी यूपीआई आईडी बंद नहीं होगी। अगर आप यूपीआई पेमेंट नहीं करते हैं और अगर आपकी यूपीआई आईडी ब्लॉक हो गई है तो ऐसे में आप लोगों को बाद में काफी परेशानी हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!