Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
दिल्लीदेश

उत्तर भारत में कोहरे की मार-आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ानें लेट

कई ट्रेनें भी 11 घंटे तक लेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 दिसम्बर 2023, रविवार, नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे का असर सडक़, रेल और फ्लाइट सेवाओं पर शनिवार को भी पड़ रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें लेट हैं। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों से आने और जाने वाली कई ट्रेने देरी से चल रही हैं। रेलवे की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेन विलंब से चल रही हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री बताया कि वह माता वैष्णो देवी जा रहा है और उसकी ट्रेन दो घंटे से ज्यादा लेट है। ट्रेन 5.30 बजे आने वाली थी लेकिन अभी तक नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना एक्सप्रेस 3.40 घंटे, पंजाब मेल 6.07, गोरखधाम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दादर एक्सप्रेस, बांद्रा-श्रीमाता वैष्णादेवी समेत कई ट्रनें काफी देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट लेट हैं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं।

एयरपोर्ट पर एक यात्री ने कहा कि हम नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगटोक सिक्किम जा रहे हैं लेकिन हमारी उड़ान में 2 घंटे की देरी हो गई है। अगर इसमें और देरी हुई तो हम शिकायत करेंगे। बता दें कि घने कोहरे के कारण दिल्ली में परिवहन सेवाएं प्रभावित हैं। दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं। इसके अलावा कई फ्लाइट भी लेट हुई थी। वहीं कुछ के रूट भी डायवर्ट किए गए थे। 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से 28 दिसंबर को सुबह छह बजे के बीच खराब मौसम के कारण कुल 58 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!