Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छा गए। कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छा सकता है। सोमवार को प्रदेश में सुबह से ही बादल मंडराने लगे।

दून में दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर बाद घने बादल घिर आए और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई। उधर, गढ़वाल मंडल में चारधाम समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा और देर शाम तक हिमपात के आसार बने रहे। कुमाऊं में पिथौरागढ़ और बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

शहर        –        अधिकतम  –   न्यूनतम

देहरादून               25.9            11.6

ऊधमसिंह नगर        24.8            14.5

मुक्तेश्वर                 10.4              2.9

नई टिहरी               15.8              6.0

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!