Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्डफिल्म-जगत

उत्तराखंड के निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा को मुंबई में मिला सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अक्टूबर 2022, शनिवार, मुंबई/देहरादून। मुंबई में एक बार फिर उत्तराखंडी फिल्मों ने धूम मचाई है। उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा को मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। उन्हें “आइकोनिक प्राइड ऑफ इंडिया” के खिताब से सम्मानित किया गया सम्मानित है।

उत्तराखंडी बोली, भाषा की फिल्मों को बनाने एवं प्रोत्साहन देने हेतु उन्हें ये सम्मान दिया गया है। मुंबई के जुहू में आयोजित हुए भव्य फिल्म समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि अस्वस्थ होने के चलते मनीष वर्मा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मनीष वर्मा की जगह उनके बड़े भाई श्री संजीव वर्मा ने यह सम्मान (पुरस्कार) प्राप्त किया।

निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा की ओर से सम्मान प्राप्त करते हुए उनके बड़े भाई संजीव वर्मा

ज्ञात हो कि निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा ने वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म “अंजवाल”, वर्ष 2016 में “हैलो यू के” एवं 2022 में “फ्योली” का निर्माण, निर्देशन एवं अभिनय का कार्य किया है। उनकी सभी फिल्मों को न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देशभर के दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

निर्माता-निर्देशक मनीष वर्मा को दिया गया सम्मान

गढ़वाली सिनेमा को सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार दिखाने, किसी गढ़वाली फिल्म का टिकट पहली बार बुक माय शो पर लाने तथा 3 हफ्ते तक लगातार हाउस फुल रहने वाली उत्तराखंडी फिल्मों को बनाने का श्रेय मनीष वर्मा को ही जाता है। उत्तराखंडी फिल्मों को बढ़ावा देने हेतु मनीष वर्मा द्वारा किये गए योगदान एवँ कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है।

Loading

error: Content is protected !!