Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्डखेल-जगत

उत्तराखंड की आन्या चौहान बनीं देश की नंबर वन शटलर

देहरादून: उत्तराखंड की उदीयमान बालिका शटलर आन्या चौहान ने अंडर-15 डबल्स रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से जारी ताजा नेशनल रैंकिंग में आन्या 1081 अंक के साथ नंबर वन बन गई हैं। 2017 में वह अंडर-13 रैंकिंग में भी शीर्ष पर रह चुकी हैं।

दून निवासी आन्या चौहान टचवुड स्कूल में आठवीं की छात्रा हैं। उन्होंने खेल विभाग के बैडमिंटन प्रशिक्षक दीपक रावत से बैडमिंटन की बारीकियां सीखी हैं। दीपक रावत ने बताया कि भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से 27 नवंबर से दो दिसंबर तक कर्नाटक में होने वाले सब जूनियर नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए नई रैंकिंग जारी की है।

इसमें आन्या ने गुजरात की तसनीम मीर को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। तसनीम मीर अपनी जोड़ीदार तेलंगाना की मेघना रेड्डी के साथ एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताब जीत चुकी हैं।
उन्होंने बताया की 2017 में आन्या ने कोयम्बटूर, काकीनाड़ा व त्रिपुरा में अंडर-13 युगल वर्ग का खिताब जीता था। इस वर्ष ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग टीम के अंडर-15 युगल वर्ग में आन्या एक रजत व तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उम्मीद है कि आगामी टूर्नामेंट में भी वह खिताब जीतने में सफल रहेंगी।

दून वैली व कांडली एरोज अगले दौर में

उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में कांडली एरोज ने टाईब्रेकर में एफसी दून को 5-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में दून वैली ने बीएससी ब्वायज को 1-0 से हराया।

पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में कांडली एरोज व एफसी दून के बीच खेला गया पहला मैच संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने तेज खेलते हुए कई मूव बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली।

निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहा। नतीजे केलिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें कांडली एरोज ने 5-3 से बाजी मारी। कांडली एरोज के लिए संतोष, कमलेश, पंकज, रोहित व शार्दुल ने गोल दागे, जबकि एफसी दून की ओर से लोकेश, सिद्धार्थ व अशोक ही गोल करने में सफल रहे।
दून वैली व बीएससी ब्वायज के बीच खेले गए दूसरे मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। मध्यांतर के बाद दून वैली ने आक्रामक खेल दिखाया। 44 वें मिनट में दून वैली के फारवर्ड शशांक मंमगाई ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!