Breaking News :
>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
मनोरंजन

इतने करोड़ में बिकी शाहरुख़ की zero, बस इतने दिन बाद आ रहा है ट्रेलर

मुंबई। शाहरुख़ खान ने इस साल आने वाली अपनी फिल्म ज़ीरो के लिए जी जान लगा दी है। वो फिल्म को तकनीकी रूप से बेस्ट फिल्म बनाना चाहते हैं और नए साल के मौके पर अपने फैन्स को बड़ा तोहफ़ा देने के मूड में हैं। फिल्म का ट्रेलर दो नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया जाने वाला है।

ख़बर है कि शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो के थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 100 करोड़ रूपये में बेचे गए हैं। पहले बताया जा रहा रहा था कि इसकी कीमत इससे भी ज़्यादा हो सकती है लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिगर सैकड़े तक पहुंचा है । वैसे ये किंग खान की फिल्मों के सबसे महंगे राइट्स नहीं हैं। फिल्म दिलवाले को 130 करोड़ रूपये में बेचा गया था। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख़ खान की पिछली कुछ फिल्में मिनिमम गारंटी पर बेचीं गई हैं लेकिन इसे एडवांस राइट्स के तौर पर सोल्ड किया गया है। यानि नुकसान होने पर एग्जिबिटर्स कुछ पैसा वापस भी मांग सकते हैं ।

शाहरुख़ खान इस फिल्म को लेकर काफ़ी आश्वस्त हैं लेकिन करीब एक साल से आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ज़ीरो को दिव्य-भव्य बनाने के चक्कर में इतने करोड़ रूपये खर्च हो गए जो अब तक शाहरुख़ की किसी फिल्म को लेकर नहीं हुए हैं। ख़बर है कि फिल्म ज़ीरो की लागत करीब 300 करोड़ से अधिक हो गई है। इसमें फिल्म के लिए इस्तेमाल की गई लेटेस्ट इंटरनेशनल टेक्निक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का खर्च सबसे अधिक है। साथ ही अमेरिका में करीब 150 दिनों की शूटिंग का खर्च भी शामिल है। इससे पहले शाहरुख़ खान की बनाई फिल्म रा.वन पर करीब 85 करोड़ रूपये की प्रोडक्शन कॉस्ट आई थी। हालांकि इसका मार्केंटिंग बजट भी 52 करोड़ था लेकिन ज़्यादातर कमर्शियल को-ऑपरेशन था।

इस बीच शाहरुख़ खान के घर उनके जन्मदिन और दिवाली के निमित्त तैयारी जोरों पर है l मुंबई में बांद्रा स्थित उनके बंगले मन्नत को सजाया जा रहा है l ख़ूब रौशनी की जा रही है l किंग खान के बर्थडे के साथ उनकी फिल्म के स्वागत की भी तैयारी है l

बता दें कि शाहरुख़ खान की ज़ीरो का ट्रेलर उनके जन्मदिन के मौके पर दो नवंबर को आएगा। फिल्म ज़ीरो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को शाहरुख़ खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म ज़ीरो एक बौने की कहानी है और वो रोल शाहरुख़ खान फिल्म में कर रहे हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा है, एक असफल साइंटिस्ट के रूप में और कटरीना कैफ़ हैं एक हीरोइन के रोल में, जिन्हें शराब की लत है।

फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी नज़र आने वाली हैं। आनंद एल राय का मानना है कि शाहरुख़ खान के करियर का यह सबसे कठिन किरदार है.शाहरुख़ खान ने इस फिल्म के लिए काफी वक़्त दिया है और उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से काफी तैयार किया है l ज़ीरो के बाद भी शाहरुख़ खान और आनंद एल राय का गठबंधन जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ ने राय के प्रोडक्शन के साथ मिल कर अगले पांच साल में कुछ फिल्में प्रोड्यूस करने का फैसला किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!