Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर डबल बेंच में जाएगी सरकार

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 फीसद  आरक्षण के मामले में राज्य सरकार अब हाईकोर्ट की डबल बेंच में जाएगी। कोर्ट की सिंगल बेंच ने इस आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया था। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार के दौरान संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं से सरकार भलीभांति अवगत है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मान मिले। इसके लिए सरकार हाईकोर्ट की डबल बेंच में जा रही है। वहीं, जनता दरबार के दौरान राज्य निर्माण आंदोलनकारी महिलाओं ने डॉ.रावत से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा।

महिलाओं ने आंदोलनकारियों को आरक्षण देने के संबंध में सरकार की ओर से प्रभावी ढंग से पैरवी की मांग की गई। इसके साथ ही आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करने का भी आग्रह किया।

उनका कहना था कि आंदोलन के दौरान जेल में बंद रहे आंदोलनकारियों की गवाही, स्थानीय अभिसूचना इकाई की रिपोर्ट, अखबारों की कतरन समेत अन्य बिंदुओं को चिह्नीकरण का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस पर राज्यमंत्री डॉ. रावत ने सभी की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात कही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!