Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

‘उत्तराखंड की लोकसंस्कृति एवं संस्कारों को संरक्षित करने के लिए होना होगा हमें संकल्पित’ : विधानसभा अध्यक्ष

  • उफतारा द्वारा कोरोना काल के दौरान समाज के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले कोरोना योद्धाओं को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एवं रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उफतारा द्वारा कोरोना काल के दौरान समाज के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले कोरोना योद्धाओं को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से उफतारा को 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

हरिद्वार रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोकगीत से जुड़ी नामचीन हस्तियां मौजूद थी। इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी।कार्यक्रम में साहित्यकार, कलाकार, फिल्मकार, पत्रकार, जिला प्रशासन के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा उफतारा का लगातार प्रयास एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित कलाकारों को आव्हान करते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं संस्कारों को संरक्षित करने के लिए हमें संकल्पित होना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति देश की सबसे अनूठी संस्कृति है, उत्तराखंड में कण-कण में भगवान के साथ-साथ संस्कृति एवं सभ्यता भी मौजूद है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रमों के माध्यम से हमें युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की जानकारी के लिए प्रेरित करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोक कलाकारों का सम्मान करना उनके लिए भी गर्व का विषय है।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, उफतारा के अध्यक्ष गंभीर सिंह जायडा, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका रेखा धस्माना, उफतारा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, लोक गायिका मीना राणा, लोक गायिका संगीता ठोंडियाल, वरिष्ठ लोक कलाकार बलराज नेगी, फिल्म अभिनेता बलदेव राणा, फिल्म कलाकार पदम गुसाईं, विश्वजीत नेगी, प्रदीप भंडारी, संजय कुमोला, जितेंद्र पवार, सुभाष भट्ट, कांता प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!