Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वनों की आग को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में कैंपा की बैठक हुई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्वयं सेवा संस्थाओं, वन पंचायतों तथा इको डेवलपमेंट कमेटी के माध्यम से वन प्रहरियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन रक्षक चौकियों, रेस्क्यू सेंटर के निर्माण तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं के निमार्ण कार्यों में तेजी लाने के लिए आरइएस तथा आरडब्लूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया जाए। उन्होंने हाथियों के आवागमन के रास्तों पर विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने अथवा उनकी ऊंचाई बढ़ाए जाने पर जोर दिया ताकि बिजली के तारों से होने वाली दुर्घटनाओं से उनका बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि कैंपा के तहत सृजित कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार सृजन को प्रभावी पहल की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जलसंरक्षण, पौधारोपण, नर्सरी विकास एवं वन संपत्ति की सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने बुग्यालों के संवद्र्धन के लिए कायर नेट और पिरुल चेकडैम के साथ ही भीमल के इस्तेमाल पर ध्यान देने की भी बात कही। उन्होंने वन्य पशुओं की सुरक्षा के लिए सोलर फैंसिंग को कारगर बताते हुए कहा कि इसके लिए आमजन को भी जागरूक किए जाने की जरूरत है।

वन मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने बताया कि विभाग द्वारा वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैंपा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेएस सुहाग ने बताया कि कैंपा के तहत इस वर्ष के लिए 225 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए कैंपा के तहत 675 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रविधान किया गया है। बैठक में पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी व प्रमुख सचिव आनंद वद्र्धन भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!