Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल किया जाएगा शिफ्ट, पंजाब रवाना हुई यूपी पुलिस की टीम

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल शिफ्ट करने के लिए सोमवार को पुलिस और जेल प्रशासन की विशेष टीम रवाना हो गई है। आठ अप्रैल तक उसको बांदा जेल में शिफ्ट किया जाना है। यही टीम माफिया को वहां से लेकर लौटेगी। टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह दारोगा, 40 हेड कांस्टेबल समेत करीब सौ लोगों की टीम वज्र वाहन समेत 10 गाड़ियों से अलग-अलग समय पर निकले। करीब 100 पुलिस अधिकारियों की टीम में एक एंबुलेंस भी शामिल है। आइजी के सत्यनारायण ने अपने सामने टीम को पुलिस लाइन की रवानगी कराई है। मुख्तार को बांदा जेल शिफ्ट करने को लेकर पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र भी भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, करीब दो साल तक बांदा जेल में रहने के दौरान माफिया को कई सुविधाएं भी 15 नंबर बैरक में मिली हुई थीं। इस बार उसके लिए तैयार की गई स्पेशल सेल में ऐसे इंतजाम नदारद हैं। वह आम बंदी की तरह ही रहेगा। उसकी बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम जरूर किया जा रहा है। इसके लेकर आइजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने जेल और स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ बैठक भी की है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल लाने की कार्रवाई की जा रही है। अभी उसे किस बैरक में रखा जाएगा, ये तय किया जा रहा है।

माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल शिफ्ट करने से पहले सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। बांदा जेल के पुराने सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर लिए गए हैं, जबकि कुछ जगह नए भी लगाए गए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार को जंजीरों से जकड़ने के साथ ही अस्थायी सुरक्षा चौकियां पहले ही बनाई जा चुकी हैं। मंडल कारागार की किलाबंदी तकरीबन कर ली गई है। यहां एक कंपनी पीएसी भी तैनात है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!