Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज यहाँ राष्ट्र्रीय उर्दू विकास परिषद की कार्यकारी बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता की एवं उर्दू के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इस बैठक में परिषद के कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को वर्ष 2020-21 की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत करवाया।

राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है जो देश भर में उर्दू, अरबी और फारसी भाषाओं के प्रचार के लिए कार्य करता है और यह भारत सरकार को उर्दू भाषा से जुड़े मुद्दों पर सलाह देता है।

इस बैठक के बारे में बात करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले परिषद को दिया जाने वाला फंड लगभग दोगुना कर दिया गया है। उन्होनें बताया, “वर्ष 2009-14 के बीच इस संस्था को 193.83 करोड़ रुपए दिए गए थे वहीं वर्ष 2015-2020 के बीच में 402.56 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिज़नेस एकाउंटिंग एवं मल्टीलिंगुअल डीटीपी के केंद्रों को इसी समयाविधि के दौरान 468 से बढ़ा कर 539 कर दिया गया है। इन केंद्रों में छात्रों की संख्या भी 1,06,615 से बढ़कर 1,69,77 हो गए है।”

इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बताया कि डिप्लोमा इन कैलीग्राफी एवं ग्राफ़िक डिज़ाइन के भी केंद्र भी 55 से बढ़ाकर 74 किए गए हैं जहाँ पहले के 5176 छात्रों के मुकाबले अब 17950 छात्र पढ़ रहे हैं।

उर्दू भाषा में एक साल के डिप्लोमा पाठ्यक्रम के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि “जहाँ वर्ष 2009-14 में 1066 केंद्रों में 2,98,595 छात्र पढ़ रहे थे वहीं वर्ष 2015-20 में 1423 केंद्रों में 4,93,981 छात्र पढ़ रहे हैं। अरबी एवं फ़ारसी भाषा में डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में भी 505 केंद्रों को बढ़ाकर 873 कर दिया गया और छात्रों की संख्या 1,48,302 से बढ़कर 2,66,791 हो गई है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!