Breaking News :
>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट
उत्तराखण्ड

यहां बस पांच घंटे में घर बनाइए, दो घंटे में शौचालय; कीमत है बस इतनी

हल्‍द्वानी, नैनीताल : ईकोफ्रेंडली यानी पर्यावरण हितैषी शौचालय के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो कमरे और रसोई वाला मकान। यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश में शुरू हो चुका है और अब उत्तराखंड में इसकी तैयारी चल रही है। खूबी यह कि पूरी तरह भूकंपरोधी, सुरक्षित व टिकाऊ पूरा मकान पांच घंटे में बनकर तैयार हो जाएगा। उत्तराखंड में इस योजना से हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। राज्य में अब भी करीब 25 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनके पास शौचालय नहीं है। जबकि आवासविहीन परिवारों की संख्या और ज्यादा है।

11,000 रुपये में शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मध्यप्रदेश में सरकार की ओर से पर्यावरण हितैषी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के मैनेजर संजय घाटगे बताते हैं कि वह आरसीसी के रेडीमेड शौचालय बना रहे हैं। एक शौचालय की कीमत करीब 11,000 रुपये आ रही है। आरसीसी के रेडीमैड स्लैब साइट पर ले जाते हैं, नट-बोल्ट कसते हैं और दो घंटे में पूरा शौचालय तैयार कर देते हैं। यह ऐसा शौचालय है जिसे आप मनमर्जी से जहां चाहें स्थापित कर सकते हैं।

चार गुणा चार साइज वाले इस शौचालय में इसी साइज का सोकपिट (टैंक) जमीन के अंदर डाल देते हैं जिसकी दीवारें जालीनुमा होती हैं। मल इसी सोकपिट में जाता है। तरल को सोकपिट की स्लैब सोख लेती हैं और शेष हिस्सा बहुउपयोगी खाद के रूप में तब्दील हो जाता है। इसमें लगने वाली शीट भी सामान्य से हटकर है, जो कम पानी में साफ हो जाती है। शौचालय के बाहर हाथ धोने के लिए छोटा सा वॉशबेसिन व 55 लीटर की पानी टंकी भी लगी है। शौचालय के 35 साल तक टिकाऊ होने की गारंटी दी जा रही है। मप्र के 51 जिलों में इनकी आपूर्ति हो रही है।

सवा लाख में मकान

मकान कितना ही छोटा हो, ईंट-गारा और मिस्त्री की व्यवस्था में ही दम निकल जाता है। बजट की तो बात ही छोडि़ए, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना में एक प्रोजेक्ट ऐसा भी काम कर रहा है जो आपको पांच घंटे में दो  कमरे, रसोई और शौचालय युक्त मकान बनाकर देगा और ग्रामीण क्षेत्र में हैं तो मात्र सवा लाख रुपये में। शहरी क्षेत्र में बनाने पर जरूर एक लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी यानी सवा दो लाख रुपये में घर तैयार। पर्यावरणीय दृष्टि से पूरी तरह भूकंपरोधी व मजबूत इस भवन को 300 स्क्वायर फीट में तैयार किया जा रहा है। भवन के चारों ओर तीन फीट की पाइल कर जमीन में दीवारों की स्लैब उतार देते हैं। इसमें एक कमरा, छोटा हाल, एक रसोई, बाथरूम और शौचालय, बाहर दोपहिया वाहन खड़े करने की जगह दी जा रही है। सीलन, दीमक, चटक आदि की चिंता से मुक्त यह भवन भी यूनीसेफ से मान्यताप्राप्त है।

प्रोजेक्ट मैनेजर संजय घाटगे का कहना है कि मध्यप्रदेश में 51 जिलों में प्रोजेक्ट के तहत काम किया जा रहा है। शौचालय के साथ ही अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर भी बना रहे हैं। उत्तराखंड सरकार से भी इस विषय में बात चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!