Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में श्री केदारनाथ धाम में दर्शन हेतु निरंतर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे हैं अधिकारी एवं कर्मचारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2023, बुधवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को किसी भी सुविधा एवं व्यवस्था के लिए कोई परेशानी एवं कठिनाई न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे हैं।

केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने व वर्फबारी होने से केदारनाथ धाम में बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को विषम कठिन परिस्थितियों में कार्मिकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा आवश्यक सुविधाओं को तत्काल ठीक किया जा रहा है ताकि आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो। विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं सुलभ इंटरनेशनल के कार्मिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को दुरस्त कर रहे हैं।

अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम खराब होने से बारिश व वर्फबारी के कारण विद्युत लाईनें एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जिन्हें दुरस्त करने में लगे कर्मचारियों द्वारा तत्परता से विद्युत लाईनों एवं क्षतिग्रस्त पोलों को दुरस्त किया जा रहा है जिससे कि केदारनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था निरंतर चालू रह सके। अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में जो भी पेयजल लाइनें वर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो रही हैं उन्हें कर्मचारियों द्वारा तत्परता से दुरस्त करते हुए पानी की व्यवस्था सुचारू की जा रही है। सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक द्वारा अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए लगे पर्यावरण मित्रों द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में वर्फबारी के बावजूद भी पर्यावरण मित्र कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवायें दे रहे हैं तथा सुलभ शौचालयों की निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा हेतु यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीम तैनात की गई हैं। भैरों ग्लेशियर एवं कुबेर ग्लेशियर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात हैं तथा निरंतर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में श्रद्धाभाव एवं लगन कर रहे हैं ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा एवं परेशानी न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!