Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
राजनैतिक-गतिविधियाँ

चाचा-भतीजा आमने सामने, शरद पवार बोले मैं 82 साल का हूँ या 92 का हो जाऊँ, एनसीपी का मैं ही हूँ अध्यक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जुलाई 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने कहा कि वह ही पार्टी के अध्यक्ष हैं। यहां पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद शरद पवार ने कहा, एनसीपी का अध्यक्ष मैं ही हूँ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से हाथ मिलाने वाले प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और नौ अन्य को पार्टी से निष्कासित करने संबंधी फैसले को कार्यसमिति ने मंजूरी दी। पार्टी नेता पी.सी. चाको ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कि बैठक में आठ प्रस्ताव पारित किए गए। अजित पवार के बहुमत होने के दावे पर शरद पवार ने कहा, सच सामने आ जाएगा।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भतीजे अजित पवार के उस रिटायरमेंट वाले तंज का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि चाचा रिटायर हो जाएं और एनसीपी की कमान उन्हें सौंप दें। इस पर शरद पवार ने कहा कि चाहे मैं 82 साल का हूँ या 92 साल का हो जाऊं, मैं अब भी प्रभावी हूँ। वहीं, पीसी चाको ने कहा कि संगठन शरद पवार के साथ है। उन्होंने कहा, एनसीपी कार्यसमिति ने एनडीए से हाथ मिलाने वाले प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और नौ अन्य लोगों को निष्कासित करने संबंधी फैसले को मंजूरी दे दी है। शरद पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। हम किसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के दावे को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा, हमारा संगठन अब भी एकजुट है।

पार्टी नेता पी. सी. चाको ने कहा कि राकांपा हर तीन साल पर चुनाव कराती है और लोग नियमित रूप से निर्वाचित होते हैं। कार्यसमिति द्वारा पारित प्रस्तावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ‘अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्यों’ के खिलाफ रुख अपनाना भी शामिल है। इसने केंद्र सरकार की नीतियों की भी निंदा की और आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की दुर्दशा बढ़ रही है। अजित पवार और उनके आठ सहयोगी दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए थे। अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, वहीं अन्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

शरद पवार से मिले राहुल गांधी, एकजुटता प्रकट की

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि पवार के आवास पर इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ एकजुटता प्रकट की। पवार के भतीजे अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में शामिल हो गये और उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी। अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने हैं। अजित पवार गुट ने राकांपा के नाम और चुनाव चिन्ह (घड़ी) पर दावा भी पेश कर दिया है। इस गुट का दावा है कि उसके पास 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है। महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा के 53 सदस्य हैं।

सम्बंधित खबर, अवश्य पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/big-upset-in-maharashtra-politics-ajit-pawar-joins-shinde-government-takes-oath-as-deputy-cm/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!