Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी के इस मंदिर में साधना कर रही हैं उमा भारती

उत्तरकाशी: चैत्र नवरात्र में गंगा तट पर ध्यान एवं साधना करने के लिए केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती हर्षिल पहुंचीं। आज से उमा ने हर्षिल के श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर (हरि मंदिर) में अपना अनुष्ठान शुरू कर दिया। वर्ष 2017 में भी चैत्र नवरात्र के दौरान उमा ने गंगोत्री के शीतकालीन पड़ाव मुखवा के चंदोमति माता मंदिर में नौ दिन तक मौनव्रत साधना की थी।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती शाम छह बजे सड़क मार्ग से उत्तरकाशी पहुंचीं और सीधे हर्षिल के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचकर रविवार की रात नौ बजे उमा भारती ने हरि मंदिर में पूजा अर्चना की थी तथा मंदिर की धर्मशाला में ही रुकी। उमा भारती 25 मार्च तक इसी मंदिर में ध्यान साधना करेंगी।

यह उमा का निजी कार्यक्रम है, लिहाजा उन्होंने और मीडिया समेत अन्य लोगों से भी दूरी बनाए रखने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। केंद्रीय मंत्री की व्यवस्थाओं में तैनात उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया हरि मंदिर में ध्यान और पूजा-अर्चना के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के ध्यान एवं साधना कार्यक्रम में कोई खलल न पड़े, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम, एलआइयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) के अधिकारी व एसडीआरएफ की टीम को हर्षिल में तैनात किया गया है।

हरि की शिला है हर्षिल 

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 75 किमी दूर हर्षिल कस्बा पर्यटन स्थल के रूप में विशेष पहचान रखता है। मान्यता है कि यहां जलंध्री नदी के किनारे हरि मंदिर में श्रीविष्णु शिला रूप में परिवर्तित हुए थे। तब से इस स्थान का नाम हरि शिला हुआ। कालांतर में हरि शिला को लोग हर्षिल नाम से पुकारने लगे।

‘गंगोत्री तीर्थ क्षेत्र : ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन’ पुस्तक के लेखक उमारमण सेमवाल बताते हैं कि शिव महापुराण में समुद्र पुत्र जलंधर के भगवान शंकर को युद्ध के लिए ललकारने और माता पार्वती को उसे सौंप देने का उल्लेख है। प्रसंग के अनुसार पहले युद्ध में भगवान शंकर जलंधर को पराजित नहीं कर सके। कारण, जलंधर की पत्नी बृंदा महान पतिव्रता नारी थी। लेकिन, अंत में भगवान विष्णु के सहयोग से उन्होंने जलंधर का वध किया। तब क्रोधित बृंदा ने भगवान विष्णु को पत्थर हो जाने का श्राप दे दिया।

भगवान विष्णु के आशीर्वाद से ही बृंदा तुलसी के रूप में परिवर्तित हुई और हर्षिल के पास नदी के रूप में बहने लगी। आज भी हर्षिल में जलंध्री नाम की नदी बहती है और लक्ष्मी-नारायण शिला का अभिषेक करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!