Breaking News :
>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल>>अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद>>नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित>>एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार>>योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ>>योग की छाँव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
खेल-जगत

राष्ट्र के लिए महिला हॉकी खिलाड़ी तैयार करूंगा: मीर रंजन नेगी

देहरादून:  ‘चक दे इंडिया’ फिल्म से मशहूर हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं महिला हॉकी कोच मीर रंजन नेगी देश में राष्ट्रीय खेल हॉकी की दयनीय स्थिति से बेहद चिंतित हैं। मीर रंजन नेगी ने कहा कि वो जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी लीग का आयोजन करेंगे। वे महिला खिलाड़ियों को उच्च प्रशिक्षण देकर राष्ट्र को बेहतर खिलाड़ी सौंपेंगे।

एक कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून आए मीर रंजन नेगी ने कहा कि देश में क्रिकेट जैसे ग्लैमर वाले खेलों को तवज्जो दिया जाता है, लेकिन हॉकी के भविष्य के बारे में कोई नहीं सोचता। उन्होंने हॉकी में प्रदेश की बुरी स्थिति पर कहा कि प्रदेश सरकार भी इस ओर उदासीन है।

मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें हॉकी को प्रोत्साहन देने के लिए दस लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक एक रुपया नहीं मिला है। उन्हें सरकार हॉकी को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही महिला हॉकी लीग की स्थापना करेंगे। इसमें युवा महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण एवं सभी उच्च सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां इंडोर हॉकी की भी सुविधा होगी।

उन्होंने खुद पर लगे देशद्रोह के आरोपों पर कहा कि उनके जीवन में कई बार मुश्किल समय आया। इस दौरान उन पर लोगों ने देशद्रोह के आरोप लगाए, लेकिन उनके प्रशंसकों के समर्थन ने उन्हें हमेशा ताकत दी। कहा कि उनके पुत्र के गुजरने के बाद वो टूट चुके थे। इसके बाद भी लोग उन पर आरोप लगाते रहे। मगर वो हर चुनौती को सकारात्मक रूप में लेते हैं।

मिले थे कई ऑफर

मीर रंजन नेगी ने राजनीति में आने की संभावनाओं पर कहा कि अभी उनका ऐसा कोई विचार नहीं है। हालांकि यह जरूर बताया कि उन्हें कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से ऑफर मिले थे। कहा कि अभी वो खेल को समय देना चाहते हैं। बाद में राजनीति में आने की सोंचेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!