Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
देश

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, 2 आतंकियों को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 4 मई 2023, बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में हो गई। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्करे तैयबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। 

एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि बारामुला पुलिस और 29आरआर और 2 बटलियन एसएसबी की एक संयुक्त टीम ने जिले के क्रीरी इलाके में रात में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों इसी साल मार्च में आतंकवादी गतिविधियों  में शामिल हुए थे। उनके पास से एक एके-47 रायफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।

इससे पहले बुधवार 03 मई 2023 को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे माच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। बुधवार, 03 मई 2023 की सुबह मारे गए इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद समेत पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।

सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के दौरान की। सूत्रों के अनुसार घुसपैठियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि मच्छिल सेक्टर की तरफ आतंकवादी लांच पैड से संभावित घुसपैठ की एसएसपी कुपवाड़ा ने विशिष्ट खुफिया जानकारी दी। इस पर सैनिकों को एक मई से ही हाई अलर्ट पर रखा गया था। इस बीहड़ और अत्यंत दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष दल गठित किया गया था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि सेना और एसओजी के जवानों को घुसपैठ के संभावित मार्गों पर तैनात किया गया। लगातार दो रात तक बारिश, खराब दृश्यता और तापमान में गिरावट के बावजूद जवान मोर्चे पर मुस्तैद रहे।

03 मई 2023 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नियंत्रण रेखा के पास इस ओर सैनिकों ने घुसपैठ करने वाले आतंकियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादियों और संबद्ध आतंकी समूह की पहचान की जा रही है। यह सफल खुफिया इनपुट आधारित ऑपरेशन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ तालमेल का एक और उदाहरण है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!