Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तराखण्ड

दस साल की दो नन्हीं परियों ने फतह की स्टोक कांगड़ी चोटी

उत्तरकाशी: जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख में स्थित स्टोक कांगड़ी चोटी का आरोहण कर दस-दस वर्षीय दो बेटियों ने उत्तरकाशी निवासी एवरेस्टर विष्णु सेमवाल के नेतृत्व में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साढ़े बारह वर्ष की हैदराबाद निवासी बानवी के नाम है। अब ये दोनों बेटियां आइएमएफ (इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन) से प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपना नाम लिम्का बुक में दर्ज करने के लिए आवेदन करने जा रही हैं।

औरंगाबाद की दस वर्षीय वेदवी खैरनार व माधवी बेलकर ने गत 22 जुलाई को 20187 फीट (6153 मीटर) ऊंची स्टोक कांगड़ी चोटी के आरोहण को अभियान शुरू किया था। अभियान दल की लीडर इस वर्ष एवरेस्ट का आरोहण करने वाली औरंगाबाद की मनीषा वाघमारे थीं।

अभियान का नेतृत्व इस चोटी का दस से अधिक बार आरोहण करने वाले उत्तरकाशी स्नो स्पाइडर ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एजेंसी के संचालक एवरेस्टर विष्णु सेमवाल ने किया। सेमवाल ने बताया कि 31 जुलाई को सुबह तीन बजे वे अंतिम कैंप से आरोहण के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद तीन बजे दल ने चोटी का आरोहण कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने बताया कि दस-दस साल की दोनों बच्चियों के लिए स्टोक कांगड़ी चोटी पर पहुंचना एवरेस्ट के आरोहण से कम नहीं था। लेकिन, बच्चियों की हिम्मत और साहस देखकर अन्य पर्वतारोही भी गदगद हो गए।

टीम लीडर मनीषा वाघमारे ने बताया कि स्टोक कांगड़ी चोटी का आरोहण करने वाली सबसे कम उम्र वाली बच्चियों में अब वेदवी व माधवी का नाम शामिल हो गया है। बालकों में अब तक लेह के एक नौ वर्षीय बच्चे का नाम शामिल है। बताया औरंगाबाद में ये दोनों बच्चियों तीन माह से कठारे अभ्यास कर रही थीं।

वेदवी के पिता एयरफोर्स में कार्यरत हैं, जबकि माधवी के पिता बैंक मैनेजर हैं। दोनों बच्चियां चौथी कक्षा में पढ़ती हैं। बताया कि वह जल्द ही दोनों बच्चियों का रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन करेंगी। इन बच्चियों की यह भी उपलब्धि है कि उन्होंने हिमालय में पहली बार में ही 6153 मीटर ऊंची चोटी का आरोहण किया है। अब दोनों बच्चियां 2024 के लिए एवरेस्ट आरोहण की तैयारी कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!