Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
उत्तराखण्ड

गंगा में डूबे दो कांवड़िये, एसडीआरएफ ने अब तक बचाई 56 की जान

ऋषिकेश: स्वर्गाश्रम रामझूला पुल के समीप दो कांवड़ यात्री गंगा की तेज धारा में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, एसडीआरएफ अब तक 56 कांवड़ियों की जान बचा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक रायसी लक्सर हरिद्वार निवासी सुमित (21 वर्ष) पुत्र राजकुमार और अतुल (20 वर्ष) पुत्र श्याम कुमार नीलकंठ यात्रा पर आए थे। गत देर शाम करीब साढ़े नौ बजे दोनों मंदिर में जाने से पूर्व गंगा स्नान कर रहे थे। इसी बीच अचानक सुमित का पैर पानी में फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा। उसे बचाने के लिए साथी अतुल आगे बढ़ा, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह भी तेज बहाव में बह गया।

सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। अन्य साथियों ने उनके डूबने की जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी लक्ष्मण झूला प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। फिलहाल दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अब तक गंगा में डूबने से बचाए 56 कांवड़िये 

हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा में स्नान करते वक्त बहने वालों के लिए एसडीआरएफ के जवान फरिश्ता बनकर आगे आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के नौ दिनों में एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों ने 56 लोगों की जान बचाने में कामयाबी पाई है। इसकी हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।

हरिद्वार और ऋषिकेश में कांवड़ लेने आ रहे कांवड़ यात्री गंगा स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा न होने पर बहने लगते हैं। हरकी पैड़ी, गंगनहर, भीमगोड़ा, वीआइपी घाट, ऋषिकेश से लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम समेत अन्य जगह गंगा तट पर स्नान करते हुए कांवड़िये गंगा में बहे। लेकिन, कांवडिय़ों और गंगा स्नान करने वाले भक्तों की सुरक्षा में तैनात एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी के जवानों ने उन्हें बचा लिया।

पुलिस मुख्यालय में अकेले हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा में बहने वाले 56 लोगों के बहने की सूचना दर्ज हो चुकी है। यह सूचना सिर्फ कांवड़ यात्रा शुरू होने से सोमवार तक की है। एसडीआरएफ के आइजी संजय गुंज्याल का कहना है कि इस बार कांवड़ा यात्रा में जल रेस्क्यू में निपुण जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जल रेस्क्यू से जुड़े उपकरण भी इस बार ज्यादा उपलब्ध हैं।

रेस्क्यू के वीडियो को देखा 36 लाख ने 

हरिद्वार में गंगा में बहे एक कांवड़िये के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो को अब तक 36 लाख लोगों ने देखा लिया है, जबकि 4923 ने शेयर किया है। कमेंट करने वालों की संख्या भी हजारों में पहुंच गई है। इस वीडियो में एसडीआरएफ के जवानों ने 300 मीटर से ज्यादा दूरी तक बहे कांवड़िये को सकुशल बचाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!