Breaking News :
>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
उत्तराखण्ड

ट्रक ने मारी स्कूटी पर टक्कर, कुचलने से महिला की मौत

देहरादून: हरिद्वार बाईपास पर कबाड़ी मार्केट के पास एक ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर पति के साथ सवार महिला छिटककर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा जाएगी। जानकारी के मुताबिक हरभजवाला पटेल नगर निवासी हसीना बेगम (50) अपने पति मोहम्मद हसन के साथ स्कूटी पर अपने घर हरभजवाला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हरिद्वार बाईपास पर कबाड़ी मार्केट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

इससे हसीना बेगम छिटककर सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। सूचना पर तत्काल पटेलनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और हसीना को प्राईवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी इंचार्ज आइएसबीटी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि महिला अपने पति मोहम्मद हसन के साथ बंजारावाला स्थित अपने रिश्तेदार के घर से हरभजवाला अपने घर जा रहे थे। जबकि ट्रक गुलरघाटी की तरफ से आइएसबीटी की तरफ आ रहा था। टक्कर के बाद जब हसीना सड़क पर गिरी तो वह ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई।

दुर्घटना में मृतका के पति को मामूली चोटें आई हैं। शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!