Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है कोरोना संक्रमण का कहर : राज्य में आज 748 लोगों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, 5 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज, शुक्रवार 9 अप्रैल 2021 को कोरोना के 748 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आँकड़ा बढ़कर 1,06,246 पहुँच गया है। जनपद देहरादून में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा 335 रही, दूसरे नंबर पर जनपद हरिद्वार में 229 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड में जिलेवार आज, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार को पाए गए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या:

देहरादून : 335
हरिद्वार : 229
नैनीताल : 22
उधमसिंह नगर : 73
पौड़ी गढ़वाल : 30
अल्मोड़ा : 13
चंपावत : 06
रुद्रप्रयाग : 00
टिहरी गढ़वाल : 78
उत्तरकाशी : 02
पिथौरागढ़ : 08
बागेश्वर : 09
चमोली : 03
कुल : 748
[/box]
राज्य में आज 327 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी तथा अब तक कुल 97327 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली और स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 5384 सक्रिय मामले हैं। आज कुल 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है तथा राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक 1749 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

[box type=”shadow” ]कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:

  • कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए कोरोना की वैक्सीन ही एक मात्र हथियार है, इसलिए कोरोना का टीका अवश्य लगवायें।
  • वैक्सीन लगाने के बाद भी जरूर सावधानियाँ अवश्य बरतें। “दवाई भी, कड़ाई भी” का सन्देश हमेशा याद रखें।
  • शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
  • मास्क का प्रयोग करें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
  • आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
  • जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें। भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
  • हाथों को बार बार धोते रहें एवं आवश्यकतानुसार सैनीटाइज़ करें।
  • गरम पानी का हमेशा सेवन करें।

[highlight]हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, आकाश ज्ञान वाटिका परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।[/highlight][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!