Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

‘मन की बात’ से पीएम मोदी कई अनछुए पहलुओं को रखते है देश के सामने : कुसुम कण्डवाल

मोदी जी के मन की बात अनेकों असाधारण देशवासियों का मनोबल बढ़ाते हुए देती है प्रेरणा : कुसुम कण्डवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2023, रविवार, डोईवाला/देहरादून। आज डोईवाला के भानियावाला में स्थित सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट में आयोजित मा० प्रधानमंत्री के मन की बात के इस 100वें संस्करण को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 10 में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की बहनों के साथ सुना।

इस अवसर पर उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों से कहा कि यह आज गर्व का विषय है की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 100वें संस्करण का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी किया गया है, यह दिखलाता है की आज भारत सम्पूर्ण विश्व की वसुधैव कुटुंबकम् की सभ्यता के साथ अगुवाई रहा है। आज विश्व भर में भी प्रवासी भारतीयों ने भी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ के इस 100वें संस्करण को सुना है।

उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में अब तक 500 से अधिक देशवासियों से इस कार्यक्रम के माध्यम से बात की है, जो असाधारण काम कर रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाने का और उनसे अनेको लोगो को प्रेरणा देने का काम में कई बात कार्यक्रम के माध्यम से हो रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के कार्यक्रम में उत्तराखंड का भी कई बार जिक्र किया है। उन्होंने यहाँ की लोकविधा, संस्कृति, फल, फूलों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों का भी जिक्र किया।

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि मन की बात का यह 100वां संस्करण बहुत ही ऐतिहासिक व अविस्मरणीय कार्यक्रम के रूप में रहा है जिसे देश के साथ विदेशों के भी अनेको संस्थानों में भी सुना गया है माननीय प्रधानमंत्री जी का मैन की बात का वक्तव्य देश को एक नई दिशा व दशा देने का काम करेगा।

कार्यक्रम के अंत मे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि हम वर्षो वर्षों तक माननीय प्रधानमंत्री को सुनते रहे और उनका मार्गदर्शन देश को मिलता रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!