Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ

कच्चा प्याज खाने से होते हैं कई सारे साइडइफेक्ट्स

जानिए, एक दिन में कितना प्याज खाना चाहिए ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। प्याज सबसे पुरानी सब्जियों में से एक है जिसे सदियों से उगाया जाता है। प्याज की सबसे खास बात यह है कि यह लगभग हर खाने की रेसिपी में डाला जाता है। सब्जी से लेकर कोई भी मसालेदार खाने वाली चीज में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा प्याज खाने के कई सारे साइडइफेक्ट्स होते हैं। साथ ही आपको बताएंगे एक दिन में कितना प्याज खाना है जरूरी।

सीने में जलन
कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने से सीने में जलन हो सकती है या एसिड रिफ्लक्स भी हो सकती है। प्याज में पाई जाने वाली एसोफैगल स्फिंक्टर जो सीने की जलन को शांत कर सकता है और पेट में पाए जाने वाला एसिड वापस एसोफैगस में जा सकता है। जिन लोगों को सीने में जलन की शिकायत हो उन्हें कच्चा प्याज कम खाना चाहिए। खासकर रात में सोते वक्त।

माइग्रेन को ट्रिगर करता है
कुछ व्यक्तियों के लिए कच्चा प्याज खाने से माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है. प्याज में टायरामाइन होता है जो सिरदर्द ट्रिगर कर सकता हैं। यदि आप माइग्रेन से ग्रस्त हैं, तो सलाह दी जाती है कि आप कच्चा प्याज सावधानी के साथ खाएं।

इन लोगों को कच्चा प्याज ज्यादा नहीं खाना चाहिए

जो लोग हार्ट, बीपी या डायबिटीज की दवा खाते हैं उन्हें ज्यादा मात्रा में कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए. इससे उनकी शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। सब्जी में भी 1-2 प्याज डालना चाहिए। इससे ज्यादा प्याज खाना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

पाचन संबंधी परेशानी
कच्चा प्याज खाने से कुछ व्यक्तियों के लिए पाचन संबंधी परेशानी का कारण बन सकता है. फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है। जिसके कारण इसे पचाने में दिक्कत होती है. इससे गैस, सूजन और पेट की परेशानी हो सकती है। संवेदनशील पेट या पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग इन लक्षणों से बचने के लिए कच्चा प्याज लीमिट में खाना चाहिए।

मुंह की बदबू
कच्चा प्याज खाने से सांस की भयानक दुर्गंध होती है. प्याज में पाए जाने वाले मजबूत सल्फर केमिकल गंध छोड़ता है। जो घंटों तक बनी रह सकती है। हालांकि अपने दांतों को ब्रश करने और माउथवॉश का उपयोग करने से मदद मिल सकती है, लेकिन शक्तिशाली सुगंध को पूरी तरह से खत्म करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

एलर्जी
कुछ लोगों को कच्चे प्याज से एलर्जी का महसूस हो सकता है. हल्की खुजली और सूजन से लेकर सांस लेने में कठिनाई जैसी गंभीर प्रतिक्रियाओं तक हो सकते हैं। यदि आपको प्याज खाने से एलर्जी महसूस होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!