Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भारत और नेपाल के बीच तल्खियों को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच आज एक अहम बैठक होने जा रही

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2020, सोमवार। भारत और नेपाल के बीच तल्खियों को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच आज एक अहम बैठक होने जा रही है। पिछले दिनों, भारत और नेपाल के बीच कई मुद्दों पर मतभेद के बाद यह बैठक अहम मानी जा रही है। नेपाल के साथ रिश्तों की फिर से पटरी पर लाने और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की तल्खी को दूर करने की कोशिश विदेश मंत्रालय ने विभिन्न स्तरों पर शुरु कर दी है।

इसी कड़ी में आज भारत और नेपाल के विदेश सचिवों के बीच एक बैठक आयोजित होनी है। इसमें भारत की तरफ से वहां चलाई जा रही विकास परियोजनाओं के अलावा अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बात होनी है। आज नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी के साथ बातचीत करेंगे। वैसे तो यह मुलाकात आधिकारिक तौर पर भारत की मदद से नेपाल में चलाये जा रहे विकास परियोजनाओं के संदर्भ में है, लेकिन इस मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग के दूसरे मुद्दों पर भी बात होगी।  आज भारत और नेपाल के बीच, नेपाल में चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नेपाल में चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

नेपाल की तरफ से भारत के तीन हिस्सों को अपने भौगोलिक क्षेत्र(मानचित्र) में शामिल करने संबंधी फैसले के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित होगी, जिसमें विकास कार्यो की प्रगति का लेखा जोखा लिया जाएगा। यह बैठक साल 2016 से हमेशा एक निश्चित अंतराल पर हो रही है।

मानचित्र विवाद के बाद पहली बार शीर्ष स्तरीय वार्ता

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नेबरहुड फ‌र्स्ट नीति का विस्तार करने के संकेत दिए। इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन करके आजादी की वर्षगांठ की बधाई दी नेपाल ने जब से अपना राजनीतिक मानचित्र बदलकर भारत के तीन हिस्सों पर अपना दावा पेश किया है उसके बाद से यह दोनों देशों के बीच सबसे उच्चस्तरीय बातचीत है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की तरफ से किए गए फोन का यह मतलब भी निकाला जा रहा है कि वह भारत को लेकर अपने रुख में बदलाव कर सकते हैं। ओली न सिर्फ नेपाल के नए राजनीतिक नक्शे को लेकर बल्कि हाल ही में भगवान राम के जन्मस्थान के विषय में विवादित बयान दे चुके हैं। पूर्व में भी वह कई बार भारत के बजाय चीन के निकट जाने की बात करते रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!