Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देशपर्यटन

पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ी बारिश की मार 

मानसून के जल्दी आने से लगातार घट रही पर्यटकों की संख्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 जुलाई 2023, बुधवार, मनाली, हिमाचल प्रदेश। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन कारोबार पर बारिश की मार पड़ी है। मानसून जल्द आने से मनाली के पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या घट गई है। निजी होटलों में 60 से 70 प्रतिशत और पर्यटन निगम के होटलों में 80 फीसदी कमरे खाली हैं। इस बार करीब 15 दिन पहले ही मनाली का पर्यटन सीजन सिमट गया। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोंडगंज के होटलों की बुकिंग में अब काफी गिरावट आई है। मंगलवार को पर्यटन नगरी के होटलों में 30 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई।

मंडी जिले में होटल ऑक्यूपेंसी गिर गई है। वर्तमान में ऑक्यूपेंसी 5 प्रतिशत से नीचे चल रही है। जबकि बादल फटने और सड़क अवरूद्ध होने की सूचना के चलते एडवांस बुकिंग पर्यटकों ने रद्द करवा दी है। मनाली का पर्यटन सीजन जुलाई के मध्य तक चलता रहा है। पिछले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को प्रतिदिन मनाली में 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे थे। अब यह आंकड़ा 1,000 से 1,200 तक ही सिमट गया। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह से अचानक पर्यटकों की संख्या कम हो गई। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो बारिश का सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है।

पर्यटन निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस औकटा ने बताया कि बारिश के बाद मनाली में पर्यटक घट गए। निगम के 20 प्रतिशत कमरे ही बुक हैं। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना है कि मनाली में 15 जुलाई तक सैलानी की रौनक रहती थी। इस वर्ष समय से पहले मानसून आने के कारण सीजन फीका पड़ गया है। कई होटलों में तो 10 फीसदी कमरे ही बुक हैं। मनाली में वर्तमान में औसतन 70 प्रतिशत तक कमरे खाली चल रहे हैं। मौसम खुलने के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!