Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डनैनीताल

मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई कुमाऊँ मण्डल की उद्यान एवं कृषि विभाग की समीक्षा बैठक

कुमाऊँ मण्डल में 2821 मौन पालकों द्वारा किया जा रहा है 953 कुंतल शहद का उत्पादन

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जुलाई 2023, शुक्रवार, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कुमाऊँ मण्डल की उद्यान एवं कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की गई।

उद्यान विभाग की समीक्षा में उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी गार्डन चौबटिया में वर्ष 2021-22 में सेब के पौधे में इंटर स्टाक ग्राफ्टिंग की गई, जिसका परिणाम वर्ष 2023-24 फल आने लगे हैं। जिसका बाजार भाव 500 रूपये प्रति किलो है। ग्राफ्ट का वह भाग जो ग्राफ्टेड पौधे की जड़ प्रणाली का निर्माण करता है। इंटरस्टॉक (इंटरस्टेम भी) पौधे का एक टुकड़ा (आमतौर पर ट्रंक या उसके एक हिस्से को बनाने के लिए) स्कोन और अंडरस्टॉक के बीच ग्राफ्ट किया जाता है। इसके साथ ही चैरी, पुलम, नाशपाती व खुबानी में भी इंटर स्टाक ग्राफ्ंिटग कर 741373 शीतकालीन पौधों का वितरण भी किया गया है।

आयुक्त ने कहा कि सेब की नई प्रजाति से सेब उत्पादन कर रहे किसानों को इससे फायदा होगा वही पर्वतीय क्षेत्रों में जो भूमि बंजर पडी है सेब के बागान लगने से भूमि उपजाऊ होगी वही किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

कुमाऊँ मण्डल में 2821 मौन पालकों द्वारा 953 कुंतल शहद का उत्पादन किया जा रहा है।
कुमाऊँ मण्डल में मौन पालन योजना के तहत काश्तकारों को 80 प्रतिशत राजसहायता योजना के द्वारा बाक्स दिये जाते हैं। वर्तमान में कुमाऊँ मण्डल में 2821 काश्तकार भारतीय प्रजाति एपिस सेरेना इडिका व मैलिफिटा मौन पालन कर रहे है। जिससे द्वारा लगभग 953 कुंतल शहद उत्पादित होता है। उन्होंने बताया कि जनपद अल्मोडा के 604 के द्वारा 103.70 कुंतल, किसान, बागेश्वर के 156 किसानों द्वारा 41.06 कुंतल, पिथौरागढ़ 856 के किसानों द्वारा 299.86 कुंतल, चम्पावत 425 के किसानों द्वारा 119.74 कुंतल, जनपद नैनीताल के 780 किसानों के द्वारा 389.60 कुंतल शहद उत्पादन हो रहा है।

आयुक्त ने कहा कि मौन पालन योजना पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देकर लाभान्वित कर सकते है। इसके लिए योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जोडा जाए।

समीक्षा में बताया गया कि कुमाऊँ मण्डल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4 लाख 31 हजार किसानों को लाभान्वित किया है। जिसके तहत वर्ष में 6 हजार रूपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में अन्तरित की जाती है।

कुमाऊँ मण्डल में जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने हेतु काश्तकारों को जैविक बीज, बायो फर्टिलाइजर तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। मण्डल में कुल 27595 हैक्टयर क्षेत्रफल में जैविक प्रमाणित खेती की जाती है। कुल 1500 कलस्टर इस कार्य में जुडे हैं जिसमें 800 कृषि एवं 700 उद्यान के कलस्टर है।

प्रधानमंत्री श्री अन्न योजना (मिलेट) की योजना के प्रोत्साहन, संवर्द्धन हेतु उत्पादों को एमएसपी की दर पर सहकारी समितियों द्वारा क्रय करने की व्यवस्था की गई है। कुमाऊँ में मडुवा, झंगोरा, चौलाई मिलेट में शामिल हैं। इनको आँगनबाड़ी केन्द्रों, मिड डे मील, व सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इनकी आपूर्ति की जाती है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ काश्तकारों को मिल रहा है।

समीक्षा में संयुक्त निदेशक कृषि डॉ० पीके सिंह, संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वी.के. यादव, मुख्य मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह, बीएसए नारायण सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!