Breaking News :
>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
मनोरंजन

फिल्म केदारनाथ का पोस्टर जारी होते ही उठने लगे विरोध के स्वर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ त्रासदी पर आधारित फिल्म ‘केदारनाथ’ का टीजर व पोस्टर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को लेकर केदारघाटी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अब तक फिल्म को लेकर घाटी में उत्साह था, लेकिन जैसे ही फिल्म का एक मिनट 39 सेकंड का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ तो इसका विरोध शुरू हो गया। उसमें दर्शाए गए बोल्ड सीन को लेकर तीर्थपुरोहित और स्थानीय लोग भड़क उठे।

तीर्थपुरोहितों के अलावा भाजपा व अन्य संगठनों से जुड़े लोगों का भी कहना है कि केदारनाथ धाम की पृष्ठभूमि में ऐसी फिल्म का निर्माण घोर आपत्तिजनक है। भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने कहा कि फिल्म प्रेम प्रसंग पर केंद्रित है। सारा अली खान ने बोल्ड सीन देने में भी कोई परहेज नहीं किया। इससे बाबा के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि अभी फिल्म की पूरी पटकथा का सामने आना बाकी है, जिसमें आस्था को ठेस पहुंचाने वाले और दृश्यों का समावेश बताया जा रहा है। दूसरी ओर, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती व जयंत कुर्वांचली का कहना है कि अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म के टीजर व पोस्टर कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

टीजर में एक तरफ केदारनाथ धाम तबाह होता नजर आ रहा है तो दूसरी ओर नायक-नायिका बोल्ड सीन करते दिख रहे हैं। टीजर में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति, घंटे-घड़ियाल आदि दृश्यों के साथ स्क्रीन पर लिखा आ रहा कि-इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार। इस दौरान फिल्म के नायक की नमाज अदा करते एक झलक भी दिखाई देती है। पोस्ती ने कहा कि अगर सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो इस का कड़ा विरोध किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!