Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
मनोरंजन

Box Office: 100 करोड़ के अब इतने करीब पहुंच गई है आयुष्मान की ‘बधाई हो’

मुंबई। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला बनाये रखा है और कमाई 90 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा निर्देशित बधाई हो ने अपनी रिलीज़ के दूसरे मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया। सोमवार के मुकाबले कमाई में सिर्फ 10 लाख रूपये की गिरावट दर्ज़ की गई जो इस फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के जारी रहने का संकेत है। फिल्म की कुल कमाई अब 89 करोड़ 35 लाख रूपये हो गई है।

फिल्म हिट हो चुकी है और आयुष्मान खुराना इस फिल्म के साथ एक नए रिकॉर्ड की तरफ़ बढ़ रहे हैं। हाल ही में अंधाधुन के साथ 50 करोड़ क्लब में पहली बार शामिल होने वाले आयुष्मान अब 100 करोड़ रूपये का भी स्वाद चखने वाले हैं। इस फिल्म को अभी इस पूरे हफ़्ते और अगले वीकेंड में भी अच्छी कमाई का चांस है और कमाई का तब तक 100 करोड़ होना तय माना जा रहा है। आठ नवम्बर को ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान रिलीज़ हो रही है और उम्मीद है कि बधाई हो तब तक ढ़ेरों बधाइयाँ ले चुकी होगी।

बधाई हो एक फ़ैमिली कॉमेडी ड्रामा है और कहानी बिलकुल ही अलग, जिसमें अपनी शादी की राह देख रहे एक लड़के को ये पता चलता है कि उसके माँ-बाप फिर से पैरेंट बनने वाले हैं यानि मम्मी प्रेग्नेंट हैं। लड़के का रोल आयुष्मान खुराना ने किया है जबकि माँ बनी हैं नीना गुप्ता। दंगल वाली सान्या मल्होत्रा आयुष्मान की लेडी लव हैं और गजराज राव ने पिता का रोल निभाया है। इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें सात करोड़ रूपये प्रचार के भी शामिल हैं।

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म अंधाधुन का कलेक्शन 64 करोड़ 55 लाख रूपये तक पहुंच गया है। उनकी पिछली दो फिल्मों, शुभ मंगल सावधान ने 43 करोड़ 11 लाख रूपये और बरेली की बर्फी ने 34 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन लाइफ़टाइम किया था।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *