Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में लगातार बढ़ता जा रहा है कोरोना एवं ओमिक्रोन का खतरा, सरकार ने होम आइसोलेशन को लेकर जारी किए नए दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है। मंत्रालय ने होम आइसोलेशन की लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। नई गाइडलाइंस ऐसे मरीजों के लिए जारी की गई है जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

दिशा-निर्देशों में कहा गया कि होम आइसोलेशन के तहत कोरोना मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी। गाइडलाइंस में  कहा गया कि कोरोना टेस्ट के पाजिटिव होने के कम से कम सात दिन और लगातार तीन दिनों तक बुखार नहीं आने पर आइसोलेशन खत्म हो जाएगा और मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। सरकार ने कहा कि होम आइसोलेशन अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं है।

कोरोना संक्रमण के 58 हजार, ओमिक्रोन के 2100 से ज्यादा नए मामले

विदित रहे कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 58,097 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,14,004 हो गई है। डेली पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.18% हो गया है। इसके अलावा, देश में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 653 और 464 मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के 2,135 मरीजों में से 828 मरीज रिकवर हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!