Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ रहा है बुलंदी की ओर : मुख्यमंत्री धामी

भाजपा की रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली

बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार ने 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं दी

प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 अप्रैल 2024, रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से प्रदेश की कृषि एवं औद्योगिक नगरी ’रुद्रपुर’ पधारने पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया “400 पार“ का लक्ष्य हम सबके सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा जनता के आशीर्वाद से नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है। दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो ’न भूतो न भविष्यती’ हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने अपना हर पल हर समय जनता को समर्पित किया है। हम सब इसके साक्षी हैं कि हमारा देश आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, वर्तमान समय में हमारे देश की ओर कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि आज का नया भारत पुनः विश्व गुरू के साथ ही “विश्व शक्ति“ बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2014 के बाद कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सीएए कानून, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक ऐसे फैसलें हैं, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऐसे ऐतिहासिक फैसले यदि कोई ले सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उत्तराखंड के लिए बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई, जिनमें से अनेकों योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार, उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। राज्य सरकार ने ऐसे निर्णय लिए जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण की सोच के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस ने जनता को वर्षों तक केवल लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है, वहीं कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लॉन्च करने की असफल कोशिश करते रहती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार मिटाओ कहते हैं, तो कांग्रेस कहती है मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार बचाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है, वो नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि यही समय है, सही समय है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के नैनीताल सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!