Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डचमोली

केदारनाथ आपदा में गुमशुदा व घायलों के आँकड़े को दबा रही भाजपा सरकार : यशपाल आर्य

गौरीकुण्ड से लापता युवा हिमांशु नेगी की खोजबीन नहीं की सरकार ने : कांग्रेस

हिमांशु के परिजनों से मिले नेता विपक्ष यशपाल आर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 अगस्त 2024, गैरसैंण। विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनशीलता समाप्त हो गई है। हाल की केदारनाथ आपदा पीड़ितों की कोई सुध नहीं ले रही है। यशपाल आर्य ने यह आरोप 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ आपदा में गौरीकुण्ड से गायब चल रहे 22 वर्षीय युवा हिमांशु नेगी के परिजनों से मिलने के बाद लगाया। हिमांशु नेगी गैरसैण विधानसभा परिसर से लगे गांव परवाड़ी का निवासी है।

नेता प्रतिपक्ष को हिमांशु नेगी के पिता नरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि केदारनाथ में आपदा के शाम से हिमांशु का फोन न लगने पर वे 3 अगस्त 2024 को सोनप्रयाग पंहुचे। वहां थाना सोनप्रयाग में अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि, 12 अगस्त को हिंमाशु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो पायी है। परिजनों का आरोप है कि, सरकार और प्रशासन ने उसके बाद उनके बेटे को खोजने का प्रयास करना तो दूर उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी है। हिमांशु के परिजनों ने बताया कि, प्रशासन हमेशा एक ही जबाब दे रहा है कि रेस्क्यू जारी है।

यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, अभी तक सरकार ने केदारनाथ आपदा में हताहत , गुमशुदा , घायलों और बीमारों की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। हिमांशु के परिजनों की तरह देश भर से सनातनी आस्तिक अपने परिजनों की खोज के लिए सोनप्रयाग पंहुच रहे हैं।

सरकार इन परेशान परिजनों की कोई सहायता करना तो दूर इनसे अमानवीय बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि , सरकार ने इस आपदा में घायल और बीमारों की भी क मदद नहीं की है लोग किसी तरह मरते-पड़ते अपना ईलाज कराने के लिए अस्पतालों में जा रहे हैं। जबकि पूर्व की परम्परा के अनुसार सरकार को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए विशेष सेल बनाना चाहिए था जो आपदा के 20 दिन बाद अभी तक नहीं बना है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि, सरकार सूचनाओं को दबा कर स्वयं को पाक साफ साबित करना चाहती है लेकिन यह संभव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने हिमांशु के दादा जमन सिंह नेगी, ताऊ धीर सिंह नेगी, माँ, छोटी बहिन और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया।

नेता प्रतिपक्ष के साथ विधायक मदन बिष्ट और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!