Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्डदेहरादून

जनपद नैनीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पूरे हर्षोल्लास से मनायी गयी

जिलाधिकारी वंदना ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी

राष्टगान गीत के साथ ही सूचना ब्यूरो संचार की टीम द्वारा गाँधी जी के प्रिय भंजन वैष्णव, जन तो मैंने कहिये जो पीर पराई, जानि-रे, रघुपति राधव राजा राम की संगीत मय प्रस्तुति दी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 02 अक्टूबर 2023, देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में पूरे हर्षोल्लास से मनायी गयी। इस अवसर पर जिला कार्यालय नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी। इस अवसर पर राष्टगान गीत के साथ ही सूचना ब्यूरो संचार की टीम द्वारा गाँधी जी के प्रिय भंजन वैष्णव, जन तो मैंने कहिये जो पीर पराई, जानि-रे, रघुपति राधव राजा राम की संगीत मय प्रस्तुति दी।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गाँधी जी द्वारा बताए गए सत्य और अंहिसा के मार्ग पर चलना चाहिए तथा आत्म मंथन करते हुए अपनी कमियों को दूर करना चाहिए, उनके सिद्धांतो का अनुसरण करते हुए देश एवं समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यों एवं दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से देश व समाज के हित में करना चाहिए, यहीं महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके उपरान्त विधायक सरिता आर्या, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, शिवरचण द्विवेदी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी एवं मल्लीताल में पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी के मूर्तियों पर मालार्ल्पण कर श्रृद्वा सुमन अर्पित किये।

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्राओं को पुरस्कार दिया तथा एनसीसी कैडेट छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट का जीवन अनुशात्मक होता है। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे ने किया।

इस अवसर पर ईओ नगर पालिका आलोक उनियाल, तहसीलदार संजय कुमार के अलावा स्कूली छा़त्र-छात्रायें, अधिकारी, कर्मचारी व जनपतिनिधि के अलावा आमजन-मानस उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!