Breaking News :
>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
खेल-जगत

टीम इंडिया नए साल की पहली सीरीज के लिए तैयार

भारतीय टीम साल का आगाज टी20 सीरीज के साथ करने जा रही है। टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होना है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में रविवार को खेला जाना है।

भारतीय टीम ने जीत के साथ पिछले साल का अंत किया था। अब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला जीतकर नए साल की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारतीय टीम 5वें जबकि श्रीलंका 7वें स्थान पर है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 सीरीज का मुकाबला खेला जाना है। सीरीज का आगाज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में रविवार को होगा। यह मैच शाम के सात बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला इंदौर में 7 जनवरी को होगा जबकि सीरीज का अंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर 10 जनवरी को होगा।

भारत – श्रीलंका टी20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला टी20 गुवाहाटी 5 जनवरी, शाम 7 बजे

दूसरा टी20 इंदौर 7 जनवरी, शाम 7 बजे

तीसरा टी20 पुणे 10 जनवरी, शाम 7 बजे

भारत और श्रीलंका की टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं और सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। सीरीज का आगाज गुवाहाटी के जिस बारसापारा स्टेडियम में खेला जाना है वहां की दर्शक क्षमता तकरीबन 40 हजार है।

दरअसल भारतीय टीम को इस वक्त जिम्बाब्वे की मेजबानी करनी थी लेकिन आईसीसी द्वारा उसकी मान्यता रद करने के बाद सीरीज भी रद कर दिया गया। जिम्बाब्वे की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका बोर्ड को सीरीज खेलने का न्योता दिया जिसे उन्होंने मान लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!