Breaking News :
>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कोटा के अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी, आंकड़ा बढ़कर 107 हुआ

कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। श‍निवार तक यहां कुल 107 बच्चों की मौत हो चुकी है। कोटा संभाग के सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल में 35 दिन में 107 बच्चों की मौत को लेकर एक तरफ जहां पूरे देश में बवाल बचा हुआ है, वहीं अब भी यहां के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा के सांसद ओम बिरला जेके लोन अस्पताल में मारे गए शिशुओं के परिवार के सदस्यों से मिलने राजस्थान पहुंचे हैं।

जानकारी हो कि अस्पताल में शिशु की मौत का आंकड़ा बढ़कर 107 हो गया है। बच्चों की मौतों पर देशभर में मचे हंगामे के बीच चिकित्सा विभाग के मुखिया स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शुक्रवार दोपहर बाद कोटा पहुंचे थे। दोनों मंत्रियों को फीलगुड कराने के लिए ग्रीन कारपेट बिछाए गए थे। मंत्रियों के स्वागत के लिए बिछाए गए ग्रीन कारपेट को लेकर जब हंगामा मचा तो इन्हें जल्दबाजी में हटा दिया गया।

इस बारे में दैनिक जागरण ने जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेश दुलारा ने पूछा तो उन्होंनें सफाई देते हुए कहा कि कारपेट पानी में भीग गए थे, इन्हें सुखाने के लिए सफाईर्किमयों ने बाहर बिछा दिए थे, जिन्हें हटा दिया गया है।उधर, ग्रीन कारपेट बिछाने की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची तो जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डांट लगाई गई।

कोटा जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौतों की सिलसिला दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तेज हो गया था। 31 दिसंबर तक 100 बच्चों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की बढ़ती मौतों को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद ओम बिड़ला पिछले सप्ताह अस्पताल का दौरा कर के गए थे। आज दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद ओम बिड़ला मारे गए शिशुओं के परिवार के सदस्यों से मिलने राजस्थान पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षव‌र्द्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक ली थी।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने बच्चों की मौत मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। भाजपा की महिला सांसदों का दल कोटा का दौरा कर के गया। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में चिकित्सा महकमें के मुखिया स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा एक सप्ताह तक जयपुर में बैठ कर ही बयानबाजी करते रहे। गुरुवार को जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश प्रभारी महासचिन अविनाश पांडे को बुलाकर राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई तो शुक्रवार को डॉ. रघु शर्मा परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ कोटा पहुंचे थे।

जयपुर से करीब 253 किलोमीटर दूर चार घंटे के रास्ते का सफर एक सप्ताह बाद पूरा करने को लेकर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री की खींचाई की है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का कहना है कि जिस महकमें का मुखिया रघु शर्मा जैसा हो, वहां के हालात खराब होने ही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे मरते रहे और मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जयपुर में बैठकर बयानबाजी करते रहे यह शर्म की बात है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!