Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। कीमतों में यह उछाल पश्चिमी एशिया में उपजे तनाव के चलते आया है। शुक्रवार को इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डे पर अमेरिका द्वारा रॉकेट हमला किया गया, जिसमें ईरान समर्थित कुर्द बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है।

सोने में शुक्रवार को 752 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस उछाल से अब 10 ग्राम सोने की कीमत 40,652 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को 39,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में शुक्रवार को 960 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल के चलते एक किलोग्राम चांदी की कीमत अब 48,870 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,910 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक कीमतों में बढ़ोत्तरी और रुपये के कमजोर होने के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बढ़कर 40,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की गिरावट के साथ 71.62 पर ट्रेंड कर रहा था। बगदाद में हमले से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के चलते रुपये में यह गिरावट देखी गई है।

वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को सोना 1,547 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!