Breaking News :
>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य हो गया है। गुरुवार को नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को चटख धूप खिली। यह धूप अगले दो दिन बरकरार रहेगी। जबकि, आने वाले सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा और प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना रहेगी।

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। लेकिन, शुक्रवार तीन जनवरी को मौसम खुल गया और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। जबकि, सोमवार से मौसम करवट लेगा और दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा मैदानों में कोहरे का असर भी फिलहाल कुछ कम हो गया है।

गुरुवार को गढ़वाल मंडल के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में धूप खिली, लेकिन तापमान नीचे गिरने के कारण कड़ाके की ठंड बनी हुई है। औली के पास बदरीनाथ हाईवे पर भी बर्फ हटा दी गई है और यातायात सुचारू है। उधर, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा में जहां धूप खिली तो चंपावत, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह  के समय हल्का हिमपात हुआ। वहीं माणाधुरा, झूमाधूरी, एबंटमाउंट के ऊंचे स्थानों पर आंशिक हिमपात होने के बाद धूप खिल गई। नैनीताल में ऊंचाई वाले किलवरी इलाके में भी बर्फ गिरी हुई है।

हालांकि, ऐसे में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हिल स्टेशन पर पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। इधर, धनोल्टी और सुरकंडा की पहाडिय़ों पर हुए हल्के हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को तेज धूप खिलने से सड़के के इर्दगिर्द की बर्फ पिघल गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन जल्द ही फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर——-अधिकतम——न्‍यूनतम
  • देहरादून——22.0———6.0
  • मसूरी,——–9.5————2.9
  • टिहरी——-10.6————1.2
  • उत्तरकाशी–11.8————3.1
  • हरिद्वार—–19.2————7.4
  • जोशीमठ——8.4————-2.2
  • पिथैरागढ़—–8.7————-2.0
  • अल्मोड़ा——11.2————3.1
  • मुक्तेश्वर——8.4——-(-1.0)
  • नैनीताल——11.1———–2.0
  • चंपावत——-10.8———–3.0
  • पंतनगर——-22.7———–8.2

दून में मौसम साफ, पारा हुआ सामान्य

देहरादून में मौसम खुल गया है। शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान भी सामान्य के आसपास पहुंच गया है। दिन के समय कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल रही है। वहीं, मसूरी में भी आसमान साफ है। शाम के समय सर्द हवाएं जरूर कंपकंपी बढ़ा रही हैं।

शुक्रवार को दून में आसमान साफ रहा। गुरुवार को दिनभर बादल छाये रहने और बारिश के दो दौर होने के बाद बढ़ी ठंड से कुछ राहत मिल गई है। हालांकि, दो दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दून में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और मध्यम हवाएं चलने के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!