Breaking News :
>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा
देश

प्रियंका वाड्रा पहुंचीं मुजफ्फरनगर, बोलीं जिनके साथ अन्‍याय हुआ हम उनके साथ खड़े

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शनिवार की सुबह मुजफ्फरनगर पहुंचीं। उन्‍होंने यहां पर बीस दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए नूर मोहम्‍मद के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद और पंकज मलिक हैं।

नूर मोहम्‍मद के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रियंका वाड्रा ने कहा कि पुलिस यहां पर लोगों को बेवजह ही पीटा है। एक लड़की की शादी है, उसके यहां पर तोड़फोड़ की गई। बेवजह कम उम्र के बच्‍चों सहित कई लोगों को पकड़ लिया गया। मदरसे के अंदर पुलिस आई और बच्‍चों के साथ मारपीट की। जहां-जहां अन्‍याय हुआ है, हम वहां खड़े रहेंगे। हमारी पास पूरी डिटेल है, जहां-जहां पुलिस ने मारपीट की है। जिनके साथ भी अन्‍याय हुआ, हम उनके साथ खड़े हैं। न्‍याय दिलाकर रहेंगे।

मेरठ के लिए निकलीं

मुजफ्फरनगर दौरे के बाद प्रियंका मेरठ के लिए निकलीं और वह यहां पर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगी। मेरठ में हिंसा में छह लोग मारे गए थे। इसके पूर्व बीते 24 दिसंबर को प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी को मेरठ आने से रोका गया था, दोनों यहां पर बीस दिसंबर को जुमे की नमाज की बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने आ रहे थे।

तब बोला था, जल्‍द मिलने आएंगी

इसके पूर्व 24 दिसंबर को मेरठ आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मेरठ पुलिस ने परतापुर थाने के पास ही रोक दिया था। पुलिस के आग्रह पर वे दिल्ली लौट गए थे। बिजनौर के बाद अब मेरठ आ रहीं प्रियंका गांधी ने फोन पर ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं। जल्द मिलने भी आएंगी।

कानून व्‍यवस्‍था पर तंज कसा था

इसके पूर्व 24 दिसंबर को मेरठ आने की कोशिश करते हुए दिल्ली वापस लौटने से पहले प्रियंका ने मीडिया से कहा था कि हम हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन मेरठ में धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने जाने नहीं दिया। हमें उनसे मिलने से रोका गया। हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं, इसलिए लौट रहे हैं।

उन्होंने कानून-व्यवस्था पर तंज भी कसा और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आग में जबरन लोगों को झोंका जा रहा है।राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या भाजपा सरकार आपको जनता तक पहुंचने से रोकना चाहती है, तो वे बस इतना बोले कि अब आप ही देख लीजिए, यहां क्या हो रहा है। राहुल बोले, पुलिस से रोके जाने का हमने आदेश मांगा, लेकिन उन्होंने आदेश नहीं दिखाया। बस लौट जाने को कहते रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!