Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्ड

धरने पर बैठे स्‍वामी गोपाल दास को प्रशासन ने एम्‍स में कराया भर्ती

ऋषिकेश, देहरादून: स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद के निधन के बाद मातृ सदन में धरने पर बैठे स्वामी गोपाल दास को हरिद्वार जिला प्रशासन ने शनिवार तड़के एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को स्वामी गोपाल दास ने मातृ सदन जाकर उपवास शुरू कर दिया था। स्वामी गोपाल दास भी गंगा की अविरल को लेकर लंबे समय से आंदोलन रहते हैं। इससे पूर्व ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर भी वह अनशन कर चुके हैं। स्वामी गोपाल दास को ऋषिकेश एम्स में मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

वह पहले ही बीमार चल रहे हैं, उन्हें नली डालकर पानी व जूस इत्यादि दिया जा रहा था। जबकि शुक्रवार से उन्होंने जल का त्याग भी कर दिया था। शनिवार को तड़के 3:30 बजे हरिद्वार जिला प्रशासन ने स्वामी गोपाल दास को एम्स में भर्ती कराया है।

एसडीएम ने संत गोपाल दास का हाल जाना

एम्स ऋषिकेश के इंडोक्रिनोलॉजी वार्ड में भर्ती संत गोपाल दास से उपजिलाधिकारी हर गिरी ने मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। उपजिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक है और उनका उपचार चल रहा है, लेकिन गोपाल दास अपना इलाज आयुष ( आयुर्वेदिक पद्धति) के जरिये कराने की मांग कर रहे है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि इससे पूर्व गोपाल दास को 3 अक्टूबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी उन्होंने आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज की मांग की थी जिस कारण उन्हें 5 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!