Breaking News :
>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
उत्तराखण्ड

सर्दी में भी हार नहीं मान रहा डेंगू का मच्छर, चार और मरीज मिले

देहरादून: मौसम में ठंडक आने के बावजूद डेंगू का मच्छर हार नहीं मान रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग पसोपेश में है, वहीं आमजन भी खौफ में है।

बीते दिनों की तरह प्रदेश में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें नैनीताल में तीन और ऊधमसिंहनगर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। प्रदेश में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 444 पहुंच गई है।

जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार हरिद्वार, देहरादून व टिहरी में डेंगू का मच्छर ज्यादा सक्रिय रहा है। हरिद्वार में सर्वाधिक 154 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि देहरादून में भी 124 मरीजों की एलाइजा जांच पॉजीटिव आ चुकी है।
इसी तरह टिहरी में 93, नैनीताल में 46 और ऊधमसिंहनगर में 14 मरीजों में अब तक डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालात यह कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा दावों पर दावे कर रहा है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले सामने आए हैं वहां पर दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को भी अपने आसपास पानी एकत्र नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभागीय दावों की असलियत यह कि अगले ही दिन इन क्षेत्रों से फिर डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऋषिकेश के चौदहबीघा, ढालवाला व आसपास के क्षेत्रों में इसका उदाहरण देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!