Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँ

स्वच्छता ही सेवा 2023 : राज्य सभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कैंट विधानसभा के जीएमएस मंडल के एक वार्ड में किया श्रमदान

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 01 अक्टूबर 2023, देहरादून। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने देहरादून में श्रमदान किया।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की अपील पर नेताओं से लेकर छात्रों तक, सभी क्षेत्रों के लोगों ने रविवार को एक घंटे के श्रमदान में हिस्सा लिया। सांसद डॉ० बंसल के अनुसार, इस अभियान के तहत देशभर में 9.20 लाख से अधिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की पिछली कड़ी में पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से एक अक्टूबर को ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि महात्मा गाँधी की जयंती की पूर्व संध्या पर यह ‘स्वच्छांजलि’ होगी.

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े की थीम ‘कचरा मुक्त भारत’ था। सांसद डॉ० नरेश बंसल ने झाड़ू लेकर देहरादून में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

सासंद नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी की अपील पर आज भारतवासीयो ने इतिहास रचा है। आज सुबह 10 बजे एक साथ एक घंटे मे सभी ने आपसी सहयोग से भारत को स्वच्छ भारत बनाने मे वृहद योगदान प्रदान किया है व शपथ ली है कि प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के कूड़ा मुक्त भारत का सपना, हम सब मिलकर पूरा करेंगे व भारत को स्वच्छ बनाकर रहेंगे।
उन्होंने सभी को स्वच्छ भारत अभियान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने व भारत को स्वच्छ रखने की सभी को शपथ दिलाई व अन्य उपस्थित जन समुदाय संग रैली निकाल स्वच्छता मे सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया ।

सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि यह सच है कि एक दिन के अभियान का कोई व्यापक असर नजर नहीं आता लेकिन एक साथ भले ही एक दिन के लिए ही काम किया हो वो समाज और आमजन में अपना व्यापक असर दिखाता है और यह क्रम हम पूरे एक पखवाड़े जारी रखेंगे व इसे निजी व नियमित जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वच्छ भारत का संकल्प पूरा होगा जो आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्ष मे हुआ हे व लोगो में इस ओर निरंतर जागरुकता बढ़ रही है।
सांसद डॉ० बंसल ने कहा कि जब तक हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन ढंग से नही करेंगे तब तक हमें पूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित की यह सोच और राजनैतिक दलों में देखने को नहीं मिलती, वह लोग मोदी जी पर अनर्गल बयानबाजी तो करते हैं पर समाज सेवा के काम मे सहयोग नहीं करते। सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है, पर विपक्ष ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा का प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वच्छता से जोडना है। मिशन 2.0 मतलब शहर को कचरा मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आज 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया, अभियान में सभी वर्ग के लोग जुडकर शहर में श्रम दान कर साफ सफाई किये। मैं सभी संस्थाओं एवं नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ कि उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुडे़, मैं इसी प्रकार का सहयोग सफाई में हर समय करने की अपील करता हूँ। यदि हम सब स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेगे, तो हमारा शहर हमारा देश स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान को प्राप्त करेंगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!