Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्ड

सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट्ट मिलना कांग्रेस के बड़बोले नेताओं पर तमाचाः त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में तत्कालीन गुजरात सरकार के गृह मंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, उसकी तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी और यूपीए की पिछली मनमोहन सिंह सरकार के इशारे पर अमित शाह के खिलाफ साजिश रची गई।

उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भी इस मामले में हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष शाह पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उक्त मामले में शाह को क्लीन चिट मिलने के बाद पार्टी के बड़बोले नेताओं के मुंह पर तमाचा लगा है।

मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सोहराबुद्दीन मामले में तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अमित शाह को फंसाने की साजिश रची। सोहराबुद्दीन बड़ा माफिया था। राजस्थान में खनन में उसका बड़ा दबदबा रहा। एक माफिया के एनकाउंटर को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने साजिश को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच को छिपाने की कोशिश की है। पार्टी ने सदैव सीबीआइ समेत तमाम जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। अब यही विपक्षी दल जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र की वर्तमान सरकार पर इल्जाम लगा रहा है। उन्होंने कहा कि शाह को बदनाम करने के कांग्रेस के प्रयासों का पर्दाफाश हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शाह के लिए गुजरात से तड़ीपार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, शाह ने उक्त मामले में जांच प्रभावित करने का आरोपों से बचने के लिए खुद ही दो वर्ष तक गुजरात से बाहर रहने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने गुजरात से बाहर बिताए गए दो वर्षो का सदुपयोग देशाटन और विभिन्न मंदिरों-मठोंके दर्शन करने में किया। उन्होंने देशाटन के दौरान देश की परंपराओं, विविधता में एकता का गहराई से अध्ययन किया।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से पहले हाईकोर्ट ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि शाह पर उक्त मुकदमा राजनीतिक कारणों के चलते थोपा गया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले से यह मुहर लगा दी। यही नहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाह पर टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड के बड़े कांग्रेस नेताओं पर भी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उनके खिलाफ टिप्पणी करने वालों को भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तमाचा लगा है।

कांग्रेस को चुनाव में सबक सिखाएगी जनताः भट्ट 

सुप्रीम कोर्ट से सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लीन चिट मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सांच को आंच नहीं, यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस की षडयंत्रकारी राजनीति का फिर खुलासा हुआ है। कांग्रेस देश में झूठ की राजनीति कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है और अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!