Breaking News :
>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री
क्राइम

रूस में बैठे गैंगस्टर सचिन के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, पत्नी ममता रानी गिरफ्तार

अंबाला- विशेष कार्य बल (STF) की अंबाला यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रूस में बैठकर भारतीय सरजमीं पर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहे कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी और गैंग की सक्रिय सदस्य ममता रानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला भारत में अपने पति के गैंग को वित्तीय (फाइनेंशियल) मदद और लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करा रही थी।

डीएसपी अमन के अनुसार, जांच में सामने आया है कि करनाल के गांव धनौरा की रहने वाली ममता रानी का पति गैंगस्टर सचिन लंबे समय से रूस में छिपा हुआ है। वह विदेश में सुरक्षित बैठकर डिजिटल माध्यमों से भारत में मौजूद अपने शूटरों और गुर्गों को निर्देश देता है। गैंग द्वारा व्यापारियों से की जाने वाली रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से आने वाले काले धन का प्रबंधन भारत में ममता रानी ही संभाल रही थी। हथियार जुटाने से लेकर शूटरों तक पैसे पहुंचाने की जिम्मेदारी उसी की थी।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ अंबाला ने बीते 15 मार्च को यमुनानगर के थाना छप्पर में संगठित अपराध धारा 111 और आर्म्स अमेंडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस दौरान गैंग के कुछ गुर्गों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला था कि वे यमुनानगर के एक कार सेल-परचेज व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में थे। इस साजिश की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच टीम सीधे मास्टरमाइंड सचिन की पत्नी ममता रानी तक पहुंच गई।

प्राथमिकी दर्ज होने और गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ममता रानी भी विदेश भाग गई थी। लेकिन एसटीएफ की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। पुख्ता खुफिया इनपुट और तकनीकी सर्विलांस (Technical Surveillance) के आधार पर एसटीएफ ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य मददगारों और बैंक खातों का पता लगाया जा सके।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.