Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के उत्तराखण्ड दौरे से गर्माएगा चुनावी माहौल

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को रामनगर व रुड़की में करेंगी चुनावी जनसभा

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को रामनगर एवं रूडकी में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। उत्तराखण्ड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी नई दिल्ली से चलकर प्रातः 11ः50 बजे पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों गणेश गोदियाल, प्रकाश जोशी व प्रदीप टम्टा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। अपरान्ह 15ः00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से श्रीमती प्रियंका गांधी जी की चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटियों का संदेश घर-घर पहुंच सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!