Breaking News :
>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति
उत्तराखण्ड

स्मार्ट सिटी: 250 करोड़ से स्मार्ट बनेंगीं देहरादून की चार सड़कें

देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से दून की प्रमुख चार सड़कों के 8.10 किलोमीटर भाग को स्मार्ट बनाया जाएगा। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी (एचपीएससी) ने स्मार्ट रोड की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मंजूरी दे दी है। स्मार्ट रोड के तहत मार्गों के दोनों तरफ मल्टी यूटिलिटी सर्विस डक्ट बनाई जाएगी और धुएं को पकडऩे वाले सेंसर भी इसका हिस्सा होंगे। पहले चरण में हरिद्वार रोड व ईसी रोड, जबकि दूसरे चरण में राजपुर रोड व चकराता रोड को स्मार्ट बनाया जाएगा।

सचिवालय के सभा कक्ष में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह व महापौर सुनील उनियाल गामा के समक्ष राजपुर रोड, चकराता रोड, ईसी रोड व हरिद्वार रोड को स्मार्ट बनाने की डीपीआर पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विस डक्ट में बिजली, टेलीफोन, पेयजल लाइनों आदि को डाला जाएगा।

जिससे सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सड़कों की उम्र भी बढ़ेगी। साथ ही परियोजना में शामिल सड़कों पर 30 वर्षों की जरूरत के अनुसार सीवर लाइनें भी बिछाई जाएंगी। परियोजना में सड़कों की तीन सालों का मरम्मत का बजट भी शामिल किया गया है। खास बात यह भी कि प्रोजेक्ट पर आइआइटी रुड़की से भी सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं, जिन्हें इसका हिस्सा बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेष बगोली आदि उपस्थित रहे।

सड़कों का यह हिस्सा होगा स्मार्ट

  • सड़क, हिस्सा, लंबाई (किमी में)
  • राजपुर रोड, घंटाघर-दिलाराम चौक, 1.8
  • हरिद्वार रोड, प्रिंस चौक-आराघर, 1.5
  • ईसी रोड, आराघर-बहल चौक, 2.9
  • चकराता रोड, घंटाघर-किशन नगर, 1.9

पहले 240.43 करोड़ के कार्यों को मिल चुकी मंजूरी

इससे पहले 26 दिसंबर को हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत 240.43 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत 240.85 करोड़ रुपये से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना समेत 5.58 करोड़ रुपये से तीन स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाना है। दोनों कार्यों के लिए कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित कर दिए गए हैं।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ये होंगे काम

  • शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर निगरानी को लगेंगे 250 सीसीटीवी कैमरे।80 भूमिगत कूड़ेदानों पर सेंसर लगेंगे, ताकि उनके 70 फीसद भरते ही जानकारी मिल सके।
  • दून में प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल लगेंगे, जिससे ट्रैफिक का स्वत: संचालन होंगा और रेड लाइट जंप करने वाले, बिना हेलमेट पहने और ओवरस्पीड में चलने वाले चालकों की जानकारी भी स्वत: मिल जाएगी।

ये स्कूल बनेंगे स्मार्ट

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर, राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा व बालिका जूनियर हाईस्कूल खुड़बुड़ा को स्मार्ट बनाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!